Author: admin

publicuwatch24.-डोंगरगढ़। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के तहत उद्यानिकी विभाग डोंगरगढ़ द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी, अछोली डोंगरगढ़ मे उद्यानिकी कृषको को 100% मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया एवं शोभायमान पौधों के द्वारा SVEEP बनाकर जागरूक किया गया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बलौदाबाजार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोगों से रू-ब-रू होंगे. आने वाले समय में प्रियंका गांधी भी आएंगी. यहां की पूरी कांग्रेस पार्टी जमीन पर हमारे संदेश को पहुंचा रही है. हमें पूरा विश्वास है आने वाले समय में हम प्रचंड बहुमत में सरकार बनाएंगे. आज एक लाख से ऊपर श्रमिकों को आज लाभान्वित किया जाएगा। कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बलौदा बाजार में कार्यक्रम है. प्रदेशभर से श्रमिक, हमारे नेता राहुल गांधी…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। मल्लिकार्जुन खड़गे और CM बघेल कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए भाटापारा के सुमाभाटा पहुंचे. जहां मल्लिकाअर्जुन और भूपेश बघेल शासकीय योजनाओं को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं. साथ ही 270 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. इस दौरान कई मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे. इतना ही नहीं मंत्री लखमा ने भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा। बता दें कि, मंत्री कवासी लखमा ने स्थानीय भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, शिवरतन शर्मा लुटेरा विधायक है.…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी यानी राजनांदगांव अपनी गणेश झाकियों के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर है. इसलिए यहां की हॉकी और झांकी को लेकर कई तरह के कहावतें भी बनीं हैं. इस बार भी राजनांदगांव में गणेश प्रतिमाओं की झांकी बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं.गणेश समितियां इस बार 40 झाकियां निकालेंगी.बताया जा रहा है कि एक झांकी को बनाने में 5 से 6 लाख रुपए तक का खर्च आता है. इस बार गणेश उत्सव समितियों ने कई तरह की झांकियां बनाई जा रही है. कथावाचक प्रदीप मिश्रा की झांकी भी नजर आएगी. जो अपना प्रसिद्ध वाक्य एक लोटा जल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शिरकत करने प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, और सह चुनाव प्रभारी डां मनसुख मंडाविया गुरूवार को दिल्ली से यहां पहुंचे, और एयरपोर्ट से सीधे पार्टी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए। अमित शाह जयपुर से दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे और चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे। ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बताया गया है कि इन कामों…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत निर्मित सड़कों को भारी वाहनों से होने वाली क्षति को रोकने के लिए लगाया गया बेरियर वाहन चालकों से अवैध वसूली का केन्द्र बन गया है. बेरियर में तैनात कर्मचारी प्रति वाहन सौ से दो सौ रुपए लेकर वाहनों को सड़क से पार होने दे रहे हैं. इससे सड़क गड्ढे में तब्दील होती जा रही है. वहीं इस पूरे मामले से जिम्मेदार अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं. उनका कहना है कि बेरियर और उनमें तैनात कर्मचारी संबंधित ठेकेदार के हैं. विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। पूरा मामला जशपुर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश फॉर्मूला अपनाए जाने पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि मध्यप्रदेश में 230 सीटों की तो छत्तीसगढ़ में 90 सीटों की विधानसभा है. सांसदों की संख्या में भी अंतर है, राजनीतिक परिस्तिथियां दूसरी हैं. छत्तीसगढ़ में भी विजय बघेल को टिकट दिए हैं. यह प्रयोग नहीं है, जो जिताऊ हो और कांग्रेस को मुंह के बल पटके ऐसे उम्मीदवार चाहिए. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बैक टू बैक दौरे पर कांग्रेस के सवाल खड़े करने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस यह स्वीकारती है कि छत्तीसगढ़ में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम अचानक बना है, पहले सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय था. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हो रहा है. बता दें कि प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रमुख प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, प्रवक्ता विजय झा और अन्यतम शुक्ला ने सीजीपीएससी अनियमितता मामले में संयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तीनों प्रवक्ताओं ने सीजीपीएससी धांधली मामले में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रमुख प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने सीजीपीएससी प्रकरण में हुए घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह युवाओं को निराश करने वाली घटना है। छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा खो चुकी है। सुरज उपाध्याय ने कहा…

Read More