Author: admin

publicuwatch24.-खैरागढ़। राजीव युवा मितान क्लब सम्मान समारोह, सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में मुख्य अतिथि छग खनिज विकास निगम अध्यक्ष व राजीव युवा मितान क्लब के राज्य समन्वयक श्री गिरीश देवांगन और अध्यक्ष स्थानीय विधायक यशोदा नीलाम्बर ने सम्पन्न किया। इस दौरान जिले के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने आमघाट कांदा में 4 करोड़ 69 लाख की पुलिया और 15 करोड़ 55 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया गया। खैरागढ़ के नागरिकों के मर्जी के बगैर रायपुर में कोई कैंपस नही खुलेगा- गिरीश देवांगन राजीव युवा मितान क्लब के समारोह में पधारे श्री…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोड़ातराई में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुए. सबसे पहले भरोसे का सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। पटेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी अतिथियों का हमारी इस पावन धरा में स्वागत करते हैं। आज भरोसे का सम्मेलन रायगढ़ में हो रहा है। यह भरोसा है किसानों का, जिन्होंने हम पर भरोसा किया कि उनकी धान की फसल के 25 सौ रुपए क्विंटल देंगे। हमे खुशी है कि हम उनके भरोसे पर खरे उतरे।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/सरगुजा। उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक ली। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समितियों की बैठक में शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर एवं संबद्ध अस्पताल, रायगढ़ स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, राजनांदगांव स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, कांकेर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल, महासमुंद स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल तथा कोरबा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल के संचालन…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। रायगढ़ के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि – कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है। अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा के प्रत्याशियों की सूची पर मची हलचल के बाद पार्टी अध्यक्ष अरुण साव ने पहली बार स्पष्ट बयान दिया है। अरुण साव ने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशियों की अभी कोई सूची जारी नहीं की है। केवल चर्चा हुई है। वायरल सूची अधिकृत नहीं है। यहां बता दें कि परसों प्रदेश की लगभग सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम मीडिया में जारी हो गए थे। उसके बाद उठे विरोध और हाईकमान को हुई शिकायत पर सूची कल रोक दी गई है।

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार अंतर्गत चयनित महिला को राज्य शासन द्वारा पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये एवं प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश एवं फार्म का प्रारूप संयुक्त जिला कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद कक्ष क्रमांक 79 में कार्यालयीन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़, राजस्थान में अपराध को लेकर चल रहे स्पर्धा वाले पीएम मोदी के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं झूठ परोसकर जाते हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासित राज्य है, इसलिए वे कुछ भी अनर्गल दुष्प्रचार करते हैं. मंत्री साहू ने कहा, छत्तीसगढ़ में लॉयन ऑर्डर की स्थिति सही है. यहां अपराध पर पूरी तरह से काबू पाया गया है. क्राइम रिकवरी रेट हमारा 99% है. यहां की जनता संतुष्ट है. यहां किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा वाली बात नहीं है. छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। केलो नदी में बीती रात एक कार बह गई. कार के नदी में बहने का वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने केलो नदी में रेस्क्यू शुरू किया. देर रात तक तो कुछ पता नहीं चला लेकिन सुबह गोताखोरों को कार मिली। मंगलवार रात लगभग 8 बजे रायगढ़ के केलो नदी चक्रपथ के पास एक कार पानी के तेज बहाव में बहती हुई दिखाई दी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. वीडियो में कार के पीछे बैठी एक महिला कार से निकलकर पानी में तैरने के लिए कूदते हुए दिखी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों…

Read More

publicuwatch24.बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सुखमौत सलूजा नाम के व्यक्ति से पटाखों का जखीरा बरामद किया है. जिसकी कीमत 79184 रुपए है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है. आरोपी पर अधिनियम 1884 की धारा 9(बी)(2) लगाया गया है. बता दें कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कानून के खिलाफ काम कर रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. जिस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव सिर चढ़कर बोलने लगा है। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रही है। इनमें आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। इस बीच प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी बहती गंगा में हाथ धोने से पीछे नहीं हट रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विपक्षी पार्टी BJP पर बड़ा हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि BJP सरकार शराब परोसने की ट्रेनिंग देती थी। हमारी सरकार मुफ्त कोचिंग दे रही है। हम NEET-JEE की कोचिंग दे रहे हैं। कोटा के…

Read More