Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मध्यप्रदेश में हत्या कर बीते 13 साल से नाम और हुलिया बदलकर रायपुर में फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनोज सिंह को पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी दी है. आरोपी के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के सघन चेकिंग अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर बीते 13 सालों से रायपुर के अलग-अलग स्थानों में रह रहे आरोपी मनोज सिंह को टिकरापारा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आप सबकी अपनी पार्टी (आसपा) आगामी दिनों पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा में प्रत्याशी उतारने जा रही है। आसपा छत्तीसगढ़ में लगभग 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी वहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सिर्फ युवाओं को यूज इन थ्रो की नीति के तहत उनका इस्तेमाल किया है और इससे पीडि़त हैं। लेकिन इस बार उनकी उम्मीद पर आसपा पार्टी खरी उतरेगी और अगर वे जीतकर आती है तो छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। नक्सल प्रभावित राज्यों के गृह मंत्रियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमित शाह समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बता दें कि वामपंथी उग्रवाद कई दशकों से एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौती रहा है. हालांकि मुख्य रूप से एक राज्य का विषय है, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने वामपंथी उग्रवाद के खतरे को समग्र रूप से संबोधित करने के लिए 2015 से एक ‘राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना’ लॉन्च की है. जिसमें प्रगति और स्थिति की सख्ती से निगरानी की जा रही है.इस नीति की महत्वपूर्ण विशेषताएं हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता के साथ-साथ विकासात्मक गतिविधियों पर एक बड़ा जोर है.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रियंका गांधी कल एक दिवसीय दौरे पर धार जिले के मोहनखेड़ा में आई हुई थी जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कई विकास कार्यो की सौगात पर बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी ने तंज कस्ते हुए कहा कि पौने 5 साल में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उन्होंने आगे कहा कि अब साल के आखरी 2 महिने में घोषणाएं कर रहे हैं यह खोखली साबित होगी। छत्तीसगढ़ को 2003 से पहले की स्थिति में ला दिया गया है अगर सीएम विकास कार्यों के प्रति गंभीर होते तो यहां विकास होता।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी. संभवत: विंटर सीजन में बिलासपुर से दिल्ली तक के लिए नई फ्लाइट मिल सकती है. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी. बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। पहले पत्रकारों पर कार्रवाई हुई, जो दु:खद है, ये तानाशाही रवैया है। पत्रकार अपनी कलम से लिखते हैं, जो निष्पक्ष या आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा। यह सीधे लोकतंत्र पर हमला है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि विपक्ष के नेताओं को दबाने की कोशिश हो रही है। अति का अंत होता है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जब से बनी तब से विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही। सोनिया और राहुल गांधी के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए संजय सिंह पर हुई कार्रवाई को उन्होंने मोदी सरकार के अंत की शुरुआत करार दिया। संजीव झा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गैरकानूनी बताते हुए कहा कि ये मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। संजीव झा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जहां पर जनता साथ…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरू असलम का सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा है कि, मेरे जानकारी में ऐसा कुछ नहीं आया, लेकिन रिपोर्ट मंगाकर नोटिस दिया जाएगा, जिसके बाद जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले भी इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं ASP को ज्ञापन सौंप कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता शेरू…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ईडी द्वारा AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जब से NDA की सरकार आई है तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का भी अंत होता है।” बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ही आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने मुख्यमंत्री को निलंबित स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली किए जाने पर धन्यवाद दिया । इस दौरान छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ की ओर से डॉ. रीना राजपूत, टार्जन गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रवीण डिडवंशी, संतलाल साहू, सविता कन्नौजे और सरस्वती साहू और तृप्ति साहू मौजूद थी।

Read More