Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल में रायपुर को कबाड़ बना दिया है। मुख्यमंत्री की सोच विकास विरोधी है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए अभिशाप से काम नहीं रहा है। 5 साल में रायपुर के विकास के लिए एक ईट नहीं रखी गई। अब जब रायपुर से चारों सीटों पर मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही है, तब जनता को फिर दिग्भ्रमित करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं और सिर्फ नारियल फोड़ रहे हैं होना जाना कुछ नहीं है। मतदान के…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सीईसी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होगी क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें पहले हो चुकी हैं। 4 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 सदस्यीय सीईसी का गठन किया था, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी सदस्य थे। अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस. सिंह देव, केजे.…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक तापमान 90 डिग्री से ऊपर हो गया है। 21 सीटों के नाम एक माह पहले घोषित कर जिस तरह भारतीय जनता पार्टी में पैराशूट बाहरी प्रत्याशी का विरोध हो रहा है ठीक उसी तरह का विरोध कांग्रेस पार्टी जमकर देखने को मिलने वाला है। दक्षिण विधानसभा में पुराने प्रत्याशी जिन्होंने ने पूर्व में चुनाव लड़ा है । सभी आपस में एकजुट एकराय होकर उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाने की मांग की जा रही है। लगता है कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने ऐलान कर दिया है कि बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बिल्कुल…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सुचना दी. जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां…
publicuwatch24.–गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित घटकर्रा जंगल में टुकड़ों में युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. जहां जंगल गए हुए ग्रामीणों ने कंकाल को देखा और पाण्डुका थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पतासाजी की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि कंकाल पास ही के खट्टी इलाके की रहने वाली नाबालिग का है, जो कि हफ्तेभर से लापता थी. पाण्डुका थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया की युवती के परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कि है, कंकाल के पास नीले रंग का दुपट्टा ,गले…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने…
publicuwatch24.-बालोद। छत्तीसगढ़ के हर जिले में इस बार विधानसभावार मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम चलाया गया. इस कार्यक्रम में लोगों को मतदान की ताकत को समझाया गया.लोगों को ये बताया गया कि उनका एक वोट कितना असरदार हो सकता है.इस अभियान के बाद लोगों में जागरुकता बढ़ी और लोगों ने बढ़चढ़कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाया.ऐसी ही एक महिला हैं.बालोद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम जगतरा में रहने वाली आदिवासी महिला पुष्पा बाई नुरूटी. जिनकी उम्र 65 साल है.जो इस बार होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगी। पुष्पा बाई कम पढ़…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना का शुभारंभ किया। इससे कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ.अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
publicuwatch24.-बेमेतरा। नवागढ़ ब्लॉक के खैरी गांव में 14 दिसंबर को हुई युवक के हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है.कोर्ट ने हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.इस हत्याकांड में आरोपियों ने पुलिस को पकड़ने के लिए चुनौती दी थी.हत्या के बाद घटनास्थल पर आरोपियों ने खुद को किंग बताते हुए पुलिस को चैलेंज किया था.लेकिन पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपियों को दबोच लिया.इस मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है। बेमेतरा जिला के नवागढ़ ब्लॉक के खैरी गांव में 14 दिसंबर को आनंद साहू की हत्या हुई थी.मोहरंगिया नाले के पास…
publicuwatch24.–रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में शनिवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे एक ग्रामीण का जंगली हाथी के सामना हो गया, जिसके बाद जंगली हाथी ने सूंड से पटककर ग्रामीण को घायल कर दिया है, जिसे गांव के ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में पिछले कई सालों से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है। इस क्षेत्र में जंगली हाथियों के द्वारा आए दिन उत्पात की खबरें सामने आती रही है। साथ ही साथ हाथी और मानव के बीच द्वंद्व में इस वन…