Author: admin

publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा पुलिस ने ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरगा क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज कराई कि साल 2022 के सितंबर महीना में मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अभय खिराडे नाम के लड़के से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और आरोपी अभय खिराड़े पीड़िता के फेसबुक अकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर पीड़िता से व्हाट्सप चैटिंग करता था ।उसके बाद माह अगस्त 2023 में पीड़िता से मिलने कोरबा आया और एक लॉज में रुक कर पीड़िता को मिलने बुलाया पीड़िता के द्वारा उसकी इच्छा अनुरूप काम…

Read More

publicuwatch24.–बिलासपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने उधारी में किसी को पैसा दिया है तो उसे वापस पाने का हकदार भी है। उधार दिए पैसे वापस मांगना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं है। हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। दरअसल, पेशे से शिक्षक नरेश यादव ने शैला सिंह को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़ी एक सरकारी योजना पेश की और उसमें राशि निवेश करने की बात कही। शैला सिंह ने तकरीबन 10 लाख…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने आज दशहरा के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा की. इस दौरान रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे. SSP प्रशांत अग्रवाल ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध करके अपनी पत्नी सीता को उसके चुंगल से आजाद कराया था. भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न और रावण की सिंह लग्न की है. दोनों के लग्न में विद्यमान बृहस्पति दोनों की शक्तिशाली बनाता है. हालांकि श्रीराम का बृहस्पति…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में एक ऐसी संस्था काम कर रही है जिसने नौ साल में शिक्षा पर तीन करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी रकम जकात (दान) से इकट्ठा की गई। इस साल यानी दसवें साल में करीब 50 लाख रुपए बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संस्था का नाम छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन है। फाउंडेशन की ओर से रविवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सालाना जलसे में उन सभी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने ग्रेजुएशन करने के साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनी तो फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे. सीएम भूपेश बघेल की इस घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है. उसके इस घोषणा का किसानों ने स्वागत किया है। किसान नेता पारसनाथ साहू ने कर्जा माफी ऐलान का स्वागत किया है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो घोषणा की है वह किसानों के हित में है. हमें उम्मीद है किसानों के लिए अभी और घोषणाएं होंगी. किसानों का भरोसा कायम है. किसान नेता वेगेंद्र सोनबेर ने भी कर्जा माफी के ऐलान…

Read More

publicuwatch24.-पेंड्रा। पेंड्रा में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मुंगेली के जिला अध्यक्ष सागर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लोरमी विधानसभा से पिछले 10 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में काम करते हुए आए हैं। टिकट न मिलने से काफी नाराज चल रहे थे। इसलिए आज अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष जेसीसी में प्रवेश कर लिया है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, सागर सिंह ठाकुर ने टिकट बंटवारे में अनदेखी के चलते जेसीसीजे एंट्री ली है। वे लोरमी विधानसभा से जेसीसीजे के…

Read More

publicuwatch24.-मुंगेली। लोरमी इलाके से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहां बरेला चेक पोस्ट में पुलिस ने एक कार से चेकिंग के दौरान 8 लाख 91 हजार नगदी रकम बरामद किए हैं। जिले में मुंगेली एफ.एस.टी. और एस.एस.टी. टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इसी कड़ी में बरेला चेक पोस्ट पर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान वाहन चालक पंकज टंडन और सवारी खम्हन लाल वर्मा के पास से 8 लाख 91 हजार 320 रूपये जब्त किया गया। टीम द्वारा पूछताछ करने पर इन्होंने…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। CRPF जवानों के सुरक्षा घेरे में अमित जोगी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कल उन्होंने बिलासपुर में JCCJ के समर्थन में वोट देने की अपील की. इस दौरान वे भेल सेंटर भी पहुंचे और एक किस्सा ट्विटर पर साझा किया. जिसमें बताया कि इसी कंपनी गार्डन में पापा-मम्मी अक्सर घूमने आते थे। अमित जोगी का ट्वीट – बिलासपुर प्रेस क्लब के बाहर कंपनी गार्डन के पास ‘भेल और मेल’ दोनों का मजा लिया। ‘भेल’ तीखी थी लेकिन एक नंबर थी, लोगों के साथ ‘मेल’ इतना मीठा की बातों की मिठास ने डेजर्ट की कमी पूरी कर दी। इसी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस घोषणा पत्र में तीन बड़ी घोषणाएं वाले बयान पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घोषणा पहले भी बहुत हुई है. 5 साल जनता इंतजार कर रही थी कि घोषणाएं कब पूरी होगी. राजेश मूणत ने सवाल किया कि क्या दारू की घोषणा इंप्लीमेंट हो गई? किसानों को बोनस क्या दे दिया? केवल पेपर और होर्डिंग तक यह घोषणाएं सीमित रही. तो जुमलेबाजी छोड़ो. यह बताएं कि छग में भ्रष्टाचार का कारवां कहां तक पहुंचा है. साथ ही पूछा कि आखिर बीजेपी के घोषणा पत्र को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. 90 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस ने कई नए चेहरे को मौका दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 71 विधायक चुनाव जीतकर आए थे जिसमें से कुल 22 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है. हालांकि टिकट कटने से कई विधायकों में नाराजगी है और वह कांग्रेस के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तीन भागों में प्रत्याशियों की घोषणा की है. जिसमें पहली सूची में 30, दूसरी सूची में…

Read More