Author: admin

publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने पर गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस छोड़ा है। उन्हें पामगढ़ से टिकट चाहिए थी। बता दें कि 2008 और 2018 में…

Read More

publicuwatch24.-इस साल 01 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। करवा चौथ का व्रत करवा माता और शिव परिवार को समर्पित है। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। कहा जाता है कि इस दिन करवा…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की नहर में लाश मिली है. लाश मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचंकर लाश को नहर से निकाली और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है जिस महिला की लाश मिली है वह पिछले तीन दिनों से लापता थी। जानकारी के अनुसार, दर्री थाना इलाके के प्रगति नगर गेट नम्बर 3 में महिला की फंसी हुई लाश…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ लड़ाई के कथित वायरल वीडियो पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा. सबका वीडियो हमारे पास है. इन्होंने तो फर्जी बनाया है, हमारे पास कांग्रेस का ओरिजिनल वीडियो है। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल और अरुण साव के साथ झगड़े का दावा किया जा रहा था. लेकिन अब इस वीडियो को हटा दिया गया है. इस वायरल वीडियो को भाजपा ने कांग्रेस की साजिश करार दिया है.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।। इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – देश में सबसे सस्ता सिलेंडर #छत्तीसगढ़ में मिलेगा. आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी. तो सिलेंडर सिर्फ़ 474 रुपए में मिलेगा। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट भी अपडेट होंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हो रहे इन चुनावों से करीब दो महीने पहले 30 अगस्त को मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दाम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छग के मंत्री टीएस सिंहदेव के पास भी Apple की ओर से अलर्ट आया हैं. यह जानकारी राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें अपने फोन और ईमेल पर Apple की ओर से अलर्ट आया है. इस अलर्ट में उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, सरकारी सूत्रों का दावा है कि ये मेल एल्गोरिदम…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद भी बरामद किया है। जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में साड़ी जब्त की है. जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है. साड़ी किसने मंगवाई, इसका मालिक कौन है, इसकी जांच जारी है. बीती रात जांच के दौरान एक ट्रक को रोक कर जब पुलिस ने पीछे जाकर देखा तो पाया कि पूरी गाड़ी साड़ी से भरी हुई थी। पुलिस को ट्रक में 9000 साड़ियां मिली. ट्रक चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने और आवश्यक कागजात न दिखा पाने की वजह से साड़ियों को जब्त कर लिया गया. पुलिस को संदेह है कि यह साड़ियां चुनाव में…

Read More