Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री जी, यह बात छग के सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में कही है. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? ख़ैर, मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है. अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही.…
publicuwatch24.-भिलाई। भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सुसाइड करने सेक्टर-10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बाद में मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने उससे फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जकर सतपाल टावर से उतरा। आरोप है कि पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पगड़ी खींचकर सतपाल से मारपीट की थी। इतना ही नहीं थाने के अंदर भी धौंस दिखाई थी। इस मामले में सतपाल पर भी केस दर्ज किया गया…
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के नवापारा में दूर के रिश्ते के देवर ने भाभी से रेप किया। घटना 4 महीने पहले की है, लेकिन महिला ने लोक-लाज के डर से पहले किसी से कुछ नहीं बताया, फिर बाद में हिम्मत कर घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने घर में पति और ससुराल वालों के साथ…
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में दो चरणों में सभी सीटों पर मतदान हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस ने बगावत करने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ-साथ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो कुछ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी व अन्य दलों से चुनाव लडऩे…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद है. 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा. स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, स्थानीय स्तर पर और प्रदेश स्तरीय समिति भी बनाई गई है. मतगणना को लेकर संगठनों को निर्देशित किया गया है। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित की गई है. कांग्रेस मतगणना को लेकर तैयार करके बैठी है और कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी निगरानी कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, 33 जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा कर रहे. ईवीएम की…
publicuwatch24.-जयपुर। छग के CM भूपेश बघेल ने अजा राजस्थान में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान न्यूज़ एजेन्सी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वे(BJP) हार चुके हैं, तेलंगाना में उनका कुछ है नहीं। राजस्थान के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान के लोग बहकावे में नहीं आएंगे… महंगाई की जो मार पड़ रही है उसके लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है।” रोड शो की जानकारी देते बताया कि मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा…
publicuwatch24.-भिलाई। शहर की सुंदरता व सुगम यातायात में अवैध कब्जा तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहन, कंडम वाहन बाधक है। इसे हटाने निगम द्वारा आगामी सप्ताह से अभियान चलाया जायेगा, जिसमें व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। निगम सभागार में आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर जी. ई.रोड से लगे सर्विस रोड पर रि-सेल वाहनो के विक्रेताओं की आहुत बैठक में उक्त बाते अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा उन्होने व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया है कि फुटपाथ, पार्किंग,सार्वजनिक स्थल, सड़क से अवैध कब्जा हटाया जाये, ताकि यातायात में कोई बाधा…
publicuwatch24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आदर्श आचरण संहिता लागू है। इस दौरान 30 नवम्बर 2023 अपरान्ह 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा मीडिया में इसके परिणाम के प्रकाशन, प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध किया गया है, जिसमें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (3ए),125,126 लागू होगा। एमसीएमसी टीम को उस व्यक्ति का सघन तलाश है जो एक्जिट पोल का आयोजन कर रहे हैं या एक दूसरे को सीधा वाट्सअप से या वाटसअप ग्रुप में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। व्यक्ति सामान्य नागरिक हो चाहे वह पढ़ा लिखा हो या…
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में प्रगति मैदान में यह शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति से भरी शाम थी। छत्तीसगढ़ दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने यहां एम्फीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह मुख्य अतिथि थीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया और शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की। छत्तीसगढ़ पैवेलियन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में हथकरघा और हस्तशिल्प सहित…
publicuwatch24.-डोंगरगांव। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसरा में एक ढाई साल के बच्चे की मृत्यु सेप्टिक टैंक में गिरने से हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में पढ़ने वाला ढाई साल का बच्चा भरत पिता सतीश कंवर आंगनबाड़ी केंद्र गया था, जहां वह खेलते खेलते 10 फिट गहरे सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया और खेलते हुए उसमें गिर गया। यह घटना बुधवार 22 नवंबर के दोपहर डेढ़ बजे की है। जिस दौरान जब बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरा तब आंगनबाड़ी के आसपास उसके बड़े दादा भी मौजूद थे जैसे…