Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते…
publicuwatch24.-बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जोगीपुर में गौ अभ्यारण्य का निर्माण चल रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए प्रदेश के जशपुर, बेमेतरा और बिलासपुर में गौ अभ्यारण्य बनाने की स्वीकृति दी थी। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह अभ्यारण्य नदी, तालाब और हरियाली से घिरा है। यहां 18 लाख रुपए की लागत से काऊ प्रोटेक्शन ट्रेंच का निर्माण किया गया है। साथ ही 17 लाख रुपए से 300 पशुओं के लिए शेड बनाया गया है। मनरेगा से पानी की टंकी और पशुओं…
publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरडीएसएस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिकायत की और जांच की मांग की है। विधायक सुशांत ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में लगभग 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ियों की बात सामने आई है। बिलासपुर जिले में 35 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। विधायक ने सचिवस्तरीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग की है। राज्य सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य…
publicuwatch24.-रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वार सेक्टर, बजाज कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षाक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मूक बधिर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर उनकी पूजा की। समारोह के मुख्य अतिथि ए.एस.ए. ग्रुप के चेयरमेन और समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर सिटीजन फोरम के ध्रुबाचरण अग्रवाल तथा इनरव्हील क्लब रायपुर की अध्यक्ष सुनिता अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सौरभ मिश्रा ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल, श्रीफल व स्मृति मिन्ह…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। नक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर शुक्रवार को गहन पूछताछ की. दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया जाता था. नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये…
publicuwatch24.-बस्तर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित उत्तर भारत के कई राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वो बाढ़ प्रभावित राज्यों में स्थिति की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा लगातार बारिश से हुई तबाही के बीच हो रहा है, जिसने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और बुनियादी ढांचे और कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण इस मौसम में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले दो दिनों…
publicuwatch24.-सूरजपुर। प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है और तत्काल इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री को…
100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध होगी सिंचाई सुविधा publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल…
publicuwatch24.-रायपुर। रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री साय की गोद में देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक और आश्चर्यचकित…