Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.–बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने डॉयल 112 के एक ड्राइवर सुभाष खटीक को तीन बच्चों की मां का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक महिला के घर में 3 साल पहले चोरी हुई थी, तब आरोपी ड्राइवर टीम के साथ वहां पहुंचा था। इस दौरान उसकी महिला से जान पहचान हो गई। उससे वह मोबाइल फोन पर बात करने लगा, फिर घर आने जाने लगा। महिला को उसने शादी करने का झांसा दिया और अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने अपने पति…
publicuwatch24.-कोरबा। बांगो डेम में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए एक ही परिवार के 6 लोग डेम में फंस गए हैं. फंसने से पूरा परिवार डर सहमा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग डेम में फंसे लोगों की मदद में जुट गए हैं. 6 सदस्यीय परिवार में तीन महिलाएं, एक बच्चे समेत 2 पुरुष शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बांकी मोंगरा निवासी रंजन वर्मा का 6 सदस्यीय परिवार स्नान करने बांगो डेम गया हुआ था. बताया जा रहा है कि डेम के दो गेट खोलने के बाद यह घटना घटी.…
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में एक महिला और बच्चे की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। जूट मिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर में पैरावट में आग लगी थी। आग बुझाने पर ग्रामीणों को महिला और बच्चे की अधजली लाश मिली। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद कार में लाकर नेतनागर गांव की एक बाड़ी में रखे पैरावट में फेंककर आग लगा दी गई। फिलहाल, पुलिस शवों की पहचान में जुटी है। स्थानीय निवासी सतपाल बग्गा का कहना है कि रात…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद इसके दाम बढ़े हुए हैं। इसका कारण थोक मंडियों में टमाटर को सही भाव नहीं मिलना बताया जा रहा है, जबकि राज्य की सीमाओं से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश के अलावा तेलंगाना आदि राज्यों की सब्जी मंडियों में टमाटर के भाव प्रदेश की तुलना में ज्यादा हैं। इस कारण कई बड़े किसानों के अलावा टमाटर के थोक व्यापारी भी यहां से टमाटर खरीदकर दूसरे राज्यों में टमाटर खपाकर जमकर मुनाफा कमा रहे हैं। इधर राज्य के लोकल टमाटर दूसरे राज्यों में खपाए जाने से थोक मंडियों टमाटर की…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आगे दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर…
publicuwatch24.-रायपुर। विशाखापट्टनम से कोरबा जा रही लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री चोरी का चोरों ने पर्स गायब कर दिया। इसमें सोने की चेन, मोबाइल, आईपैड समेत महत्वपूर्ण रिकार्ड रखे हुए थे। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर स्टेशन की बताई जा रही है। दरअसल, तोरवा स्थित साईं भूमि निवासी एस.धन. लक्ष्मी अपने परिवार के साथ विजयानगरम गई थी। शनिवार को वापस आने के लिए उन्होंने लिंक एक्सप्रेस में ही विजयानगरम से बिलासपुर तक रिजर्वेशन कराया था। वह एसी कोच के बी-6की बर्थ नंबर 49 और…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले में दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के बाद थकावट दूर करने प्रत्याशी जहां घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं. वहीं कोरबा पुलिस ने भी पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए आफ्टर इलेक्टर पार्टी का आयोजन किया गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चुनाव ड्यूटी में कड़ी मेहनत करने वाले कार्यक्रम संगीतमय रहा. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कराओके ट्रैक पर ‘गुलाबी आंखे जो तेरी देखी’…. गाने की धुन छेड़ी तो पुलिस अधिकारी और जवान भी उत्साहित नजर आए. IPS जितेंद्र शुक्ला के सिंगिंग के इस अनूठे अंदाज ने सबको हैरान कर दिया. उनके गाने…
publicuwatch24.–बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। जब…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। जिले के भांसी डामर प्लांट में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां खड़ी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की करीब 18 गाड़ियों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 से ज्यादा नक्सली यहां पहुंचे थे। गाड़ियों के डीजल टैंक तोड़े और आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, भांसी पुलिस थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर डामर प्लांट स्थित है। देर रात यहां जंगल के रास्ते नक्सली पहुंचे थे। इनमें कुछ वर्दीधारी हथियारबंद भी थे। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले प्लांट के चौकीदार को बंधक बनाया…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार कार से रौंद दिया. साथ ही एक सवारी ऑटो को भी ठोकर मार दी. हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और नशे में धुत कार चालक की जमकर पिटाई कर दी. यह मामला सिविल लाइन थाना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शहर के…