Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-दिल्ली। बीजेपी सीएम फेस के नाम का ऐलान कर सबकों चौंका सकती है. खबर है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में ग़ैर विधायक भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वर्तमान में महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस एक विश्वसनीय नाम में एक है. जिसे बीजेपी छग का सीएम बना सकती है। आज सांसदों ने दिया इस्तीफा राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी , किरोड़ी लाल मीना, नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल , राकेश सिंह , रीति पाठक , उदय प्रताप सिंह, गोमती साईं और अरुण साव ने लोकसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीजेपी ने तीन…
publicuwatch24.-नई दिल्ली। चुनावी तूफान शांत हो गया है और नतीजे सबके सामने हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आ गई है और अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि छत्तीसगढ़ का मुखिया कौन होगा। ऐसे में आज दिल्ली में सीएम के चेहरे को लेकर प्रधानमंत्री निवास पर भाजपा के कई बड़े-बड़े नेताओं में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ का बॉस ढूंढने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए आज शाम बैठक शुरू हो गई है। सीएम की रेस में बीजेपी के कई नेताओं…
publicuwatch24.-रायपुर/अभनपुर। अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर स्थित राठी किराना स्टोर्स के पास एक हाइवा ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. बताया जाता है कि, हाइवा चालक नशे में बुरी तरह धुत्त था, जिसे सूचना पर मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस के 3-4 पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को केबिन से उतारा. बता दें कि, अभनपुर क्षेत्र के अलावा राजिम (गरियाबंद) कुरूद (धमतरी) क्षेत्र से भी रोजाना…
publicuwatch24.-रायपुर। नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी हार की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है तो वही सबसे ज्यादा अप्रत्याशित नतीजे वाले राज्य छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर ही सवाल खड़े करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल किये जाने की मांग रख दी है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनता का एक बड़ा वर्ग ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा। जहां प्रत्याशी तक नहीं दिखे, वहां से 40000 की जीत कैसे हुई? उन्हें…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी नगर निगम के पार्षदों और महापौरों को ताकित किया था कि वे अपने-अपने वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड मिलना चाहिए । यदि लीड नहीं मिली तो पार्टी आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में पार्षद की टिकट नहीं देगी। इसके बावजूद अधिकांश नगर निगम के पार्षदों ने भूपेश बघेल के आदेश का पालन नहीं किया। चिरमिरी, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर अंबिकापुर तथा रायपुर कोरबा, जगदलपुर। सभी नगर पालिका निगम के पार्षद अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस को लीड दिलाने में असफल रहे और भारतीय जनता…
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने पर एक युवक ने कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। खाना…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। बीजेपी ने आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस की इस बड़ी हार पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना-अपना चलाने के चक्कर में सब निपट गए. जो जनादेश आया है, उसकी थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी. आपस में सामंजस्य की कमी भी रही, जिसका असर दिखा । टिकट काटने का फॉर्मूला फ्लाप होने पर अमरजीत भगत ने कहा कि यह फॉर्मूला नहीं चल पाया. इसी के चलते एक दूसरे को निपटाने में यह हुआ. अमरजीत भगत ने गड़बड़ी की भी आशंका जताई है. टीएस सिंहदेव ने कहा मुझे सीएम नहीं बनाए इस वजह से सभी सीटें हारे. टीएस…
publicuwatch24.-रायपुर। सीईओ रीना कंगाले ने नव निर्वाचितों की नामावली राज्यपाल हरिचंदन को सौंपकर छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के गठन का आग्रह किया। उनके साथ संयुक्त सीईओ नीलेश क्षीरसागर और अन्य अफसर मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी। और चुनाव दो चरणों में 7,17 नवंबर को कराए गए थे। आयोग कल ही पांचवी विधानसभा के विघटन( डिज़ाल्व) की भी अधिसूचना जारी कप देगा। इसके साथ ही कांग्रेस के 32 , भाजपा के तीन विधायक पूर्व हो जाएंगे। इन्हें अब पेंशन की पात्रता होगी । वहीं सभी 90 विधायकों को लाखो रूपए के वेतन…