Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.- रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने आज छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन राज्य में शराब वितरण से जुड़ा पूरा काम संभालती है। बता दें कि राज्य में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा हुई थी। इसमें भाजपा को बहुमत प्राप्त हुआ। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसी दिन शाम को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा सहित कुछ अन्य लोगों ने भी 4 दिसंबर को पद छोड़ दिया था, लेकिन कवासी लखमा के इस्तीफा देने में विलंब…
publicuwatch24.-रायपुर। सट्टा किंग रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही। उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के…
publicuwatch24.-रायपुर। मंत्रालय में कार्य प्रारंभ करने के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर जाकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर कार्य आरंभ किया। अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली…
publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग में कांग्रेसियों ने संजय गांधी को याद किया. उनके जन्मदिन पर राजीव भवन में उन्हें नमन किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा समेत स्थानीय नेता शामिल हुए. मारुति 800 को भारत में लाने का श्रेय भी उन्हीं को दी जाती है। संजय गांधी का सपना था कि भारत में People’s car यानी आम लोगों के पास कार हो। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के गुलाबी बाग में एक वर्कशॉप भी तैयार करवाया। 4 जून 1971 को मारुति मोटर्स लिमिटेड नामक एक कंपनी का गठन किया गया और इस कंपनी के पहले एमडी संजय गांधी खुद…
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि सौम्या चौरसिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव थीं। कोयले घोटाले की जांच कर रही ED – ईडी की जांच कोयला घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के एक ‘कार्टेल’ द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये प्रति टन की अवैध…
publicuwatch24.-सक्ति। हसौद पहुंचकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शहीद जवान कमलेश साहू को अंतिम विदाई दी. उन्होंने X पोस्ट में लिखा, कल नारायणपुर में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे बेटे कमलेश साहू के हसौद निवासस्थल पहुंच कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अपनी शोक संवेदना अभिव्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया. शर्मा ने कहा कि कमलेश साहू शहीद हुए हैं, हमारी सरकार शहीद परिवार के साथ है. जिन्होंने ऐसा किया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उनकी शहादत कभी भुलाई नहीं जाएगी. आज कैबिनेट बैठक पर भी नक्सलियों को लेकर चर्चा करेंगे.
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दरअसल राज्यपाल हरिचंदन दिल्ली प्रवास पर है। 17 दिसंबर के बाद राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन रायपुर लौट आएंगे। जिसके बाद छग में कैबिनेट का विस्तार होगा। इससे पहले यानि आज सुबह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज उनके दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन,नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में सबसे पहले किसानों और गरीबों के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते है। धान का बोनस -समर्थन मूल्य और पीएम आवास योजना के हितग्राहियो के खाते में पैसे डाले जाएंगे। कैबिनेट फैसले की जानकारी देंगे 3 बजे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक उपरांत दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय ऑडिटोरियम, नार्थ ब्लॉक (सेक्टर-19),…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। रायपुर दक्षिण से चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रायपुर दक्षिण सीट में सबसे ज्यादा मार्जिन से चुनाव हारी है। त्याग पत्र में क्या लिखा है पढ़े अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्यासी बनायें सभी कार्यकर्ताओं ने मनसा वाचा कर्मणा कार्य किये परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और…
publicuwatch24.-जांजगीर। चांपा रोड में एक प्रायवेट अस्पताल के पास मूंगफली बेचने वाले को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और कैश 3180 रुपए लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जांजगीर का सम्मेलाल चांपा रोड में संचालित एक प्रायवेट अस्पताल के पास 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे मूंगफली बेच रहा था। उसी समय जांजगीर निवासी अरूण श्रीवास व दुर्गेश नेताम उसके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर उसकी जेब से 3180 रुपए और एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए।