Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। जशपुर जिले के पाँच जनजातीय युवा पर्वतारोही हिमाचल प्रदेश स्थित दुहंगन ग्लेशियर क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। यह 18 दिवसीय उच्च हिमालयी प्रशिक्षण एवं पर्वतारोहण अभियान केवल साहस और रोमांच का अनुभव ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत उन्होंने जनजातीय युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। जशपुर से निकलकर हिमालय की चोटियों तक साजन टोप्पो, संजीव कुजूर, प्रतीक एक्का, मनीष नायक और अजीत लकड़ा यह पाँचों युवा जशपुर…

Read More

publicuwatch24.-सुकमा। गरीबी और कठिनाइयों से जूझ रही सुकमा जिले के गादीरास पंचायत निवासी मुन्नीबाई पेद्दी पति पेंटा पेद्दी की ज़िंदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई रोशनी भर दी है। पहले जहां उनका परिवार मिट्टी की कमजोर झोपड़ी में रहता था, वहीं अब वे अपने दो कमरों के पक्के मकान में गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन जी रही हैं। मुन्नी बाई, जो परिवार की मुखिया हैं, मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी से बच्चों का पालन-पोषण करती रही हैं। पुराने कच्चे घर में हर मौसम उनके लिए चुनौती था। बरसात में टपकती छत, गर्मी में तपता टीन, और सर्दियों में कड़कड़ाती…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सकरी में 49.9 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। विकास कार्यों में 16 लाख रुपए की लागत से किसान कल्याण उत्पादक सह समिति कार्यालय का भूमिपूजन एवं 5 लाख रुपए की लागत से गली क्रांकिटीकरण,3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण (महामाया मंदिर),6.9 लाख रुपए की लागत से योगा शेड का निर्माण,16 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन, 3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच भवन निर्माण (बाजार चौक) का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सर्किट हाउस कर्मचारी के साथ वन मंत्री की कथित गाली-गलौच और मारपीट का विरोध करते हुए शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। वे केदार के इस्तीफे और हटाए जाने की मांग को लेकर मंत्री निवास घेरने निकले। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की और बंगले में तोड़फोड़ भी की। इसमें एक महिला सुरक्षा कर्मी को सिर पर चोट आई जिसे सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार दोपहर शंकर नगर स्थित पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। बताया गया कि इसमें शामिल अफसरों ने महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू से मुलाकात की, और उन्हें एक चालान की कॉपी सौंपी। इसमें सुकमा जिला कांग्रेस भवन के निर्माण को लेकर तथ्यों का उल्लेख है। इस भवन के निर्माण में हुए खर्च को लेकर ईडी ने पीसीसी से लिखित में हिसाब भी मांगा था। यह हिसाब महामंत्री गैदू ने ही ईडी को सौंपा था। यहां बता दें कि इस भवन को ईडी ने अटैच कर रखा है। ईडी के मुताबिक इस भवन का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर लगातार कार्य कर रहे हैं और 140 करोड़ नागरिकों की चिंता कर रहे हैं। साय ने दावा किया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी,…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 388 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। इसके अलावा कंटेनर वाहन और अन्य सामान की कीमत मिलाकर कुल जुमला 1 करोड़ 53 लाख रुपये का माल पुलिस ने कब्जे में लिया। इस कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भिलाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कंटेनर…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। बाइक को लेकर बड़े भाई ने कैंची से छोटे भाई पर हमला कर दिया। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व. रामकुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। 06.09.2025 की रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आनंद नगर निवासी रंजन दयाल (80 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सेंट पॉल्स कैथेड्रल की की प्रभु वाटिका में आज शाम चार बजे किया जाएगा। वे स्व. सरोज दयाल के पति थे। वे संदीप दयाल और सोनिया ठाकुर के पिता तथा स्मिता दयाल के ससुर थे। बता दें कि रंजन दयाल पूर्व सीएम अजीत जोगी के कट्टर समर्थक थे, वे पहले कांग्रेस पार्टी के दमदार नेता माने जाते थे। ईसाई समुदाय के साथ रंजन दयाल की अच्छी पकड़ थी।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह प्रेरणादायी…

Read More