Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-दिल्ली। CG बीजेपी चीफ किरण देव सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक जारी है।
publicuwatch24.-रायपुर। छग में दो नए मरीज फिर मिले है. दुर्ग जिले में कल एक नए मरीज वही राजधानी रायपुर में एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है. वही स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 21 दिसंबर तक कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के अब तक 22 मामले सामने आए हैं. इस बीच बीते 24 घंटों में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक शख्स की मौत हुई है. JN.1 वेरिएंट का सबसे पहला मामला केरल से ही सामने आया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,997…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री आवास, 7 लोककल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व 12.45 पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी रहेंगे। सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी थे। मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है. छत्तीसगढ़ से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है. वहीं टीएस सिंहदेव को संजोयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में 10 वी वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 21 दिसंबर को हुआ था जिसमे छग पुलिस के सितलेश पटेल जो कि राजनांदगांव पुलिस में पदस्थ है. सितलेश ने 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर कास्य पदक हासिल किए छग वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन (एम) के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ी आए थे। सितलेश पटेल ने इसके पूर्व नेपाल में भी मेडल ले चुके है उनके इस उपलब्धि पर…
publicuwatch24.-कांकेर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है. इस कार्रवाई में आरोपी आदित्य सुरोजिया उर्फ लक्की सुरोजिया निवासी बरदेभाटा चौक के कब्जे से 101 बोतल कोडिन कम्पोजिशन का सिरप जप्त किया गया है. आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. आरोपी ने पूछताछ में सिरप को धमतरी से खरीदना बताया है। जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। कुछ देर बाद सीएम साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव 22 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज वे राष्ट्रिय नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे और छग के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।
publicuwatch24.–धमतरी। धमतरी में सड़क दुर्घटना का एक सिलसिला शुक्रवार को देखने को मिला. पहली घटना कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छाती में हुई. दूसरी घटना केरेगांव और गट्टासिल्ली के बीच हुई. वहीं तीसरी दुघर्टना नेशनल हाईवे 30 में बिरेझर चौकी क्षेत्र में हुई है. तीनों घटना में तीन लोगों की मौत हुई. पुलिस ने तीनों हादसों में जांच शुरू कर दी है। धमतरी के कुरुद में पहला हादसा हुआ. यहां के छाती गांव के नेशनल हाईवे पर भारत माला प्रोजेक्ट में लगे वाहन को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी. जिसमें ट्रक में बैठे कंडक्टर की मौत हो…
publicuwatch24.-कवर्धा। झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया है. युवती के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की. मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। दरसअल, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की रहने वाली है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में…