Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की पुलिस विभाग में परेड महत्वपूर्ण है,परेड अनुशासन की जड़ होती है,सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को परेड अच्छा से आनी चाहिए। परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर…
publicuwatch24.-रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के रायपुर निवास आज स्टूडेंट्स पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री चौधरी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने अपने X पोस्ट में लिखा कि आज निवास स्थान, रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनी व समस्याओं के अति शीघ्र निदान हेतु उन्हें आश्वस्त कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आप सभी से प्राप्त स्नेह और मेरे प्रति आपका अटूट विश्वास ही मुझे जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए नव ऊर्जा प्रदान करता है।
publicuwatch24.-रायपुर। कवर्धा में दो साल पहले हुए झंडा कांड की गूंज अब तक थमी नहीं है। कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के संरक्षण की वजह से कांड में शामिल मुस्लिमों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कवर्धा की जनता ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाया है। कवर्धा झंडा कांड में जेल गए कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ से जुड़े कैलाश चन्द्रवंशी शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कवर्धा में बाहर से आए घुसपैठिए पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कवर्धा में मुस्लिम समुदाय के बाहर से आए…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में कल हुए सामूहिक आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा के सरकार बनने के बाद प्रदेश में आत्महत्या बढ़ी है। इसका कारण है मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी। दीपक बैज ने कहा, भाजपा की सरकार से हमारे प्रदेश की जनता हतोत्साहित है। गंभीर मामला होगा तो इस पर हम जांच कमेटी गठित करेंगे। हमारी सरकार में एक बटन दबाने के बाद हितग्राहियों को पैसे जाते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद लाभ मिलना बंद हो गया है। यही लोगों के आत्महत्या का कारण…
PU – रायगढ़। दो दिनों के रायगढ़ प्रवास पर रहे सीएम विष्णुदेव साय कल रात मे बाबा धाम पंहुच कर बाबा सत्यनारायण के दर्शन कियेl वहीं गुरुवार सुबह बनोरा आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अघोर गुरुपीठ आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन किए। उन्होंने आश्रम के बाहर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। इस दौरान छत्तीसगढ़ वक्ता से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज रायपुर में संगठन की बैठक है, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनकी जगह नए अध्यक्ष किरण देव नियुक्त किए गए हैं। आज वो पहली…
PU – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने छत्तीसगढ़ के लिए शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शर्मा जी कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह…
PU – रायपुर। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर AICC में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को बधाई दी. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, गौरवशाली क्षण! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 138 वर्षों पूर्व आज ही के दिन भारतीयों के साथ किए जाने वाले अमानवीय व्यवहारों के विरुद्ध आवाज उठाने, भारतीय जनमानस की राजनीतिक चेतना जगाने के लिए “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” की स्थापना हुई थी। भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव के लिए, हर भारतीय के…
PU – कवर्धा। कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।कवर्धा पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार है। जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में चल रहा था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली…
PU – रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक 9 माह की नवजात बच्ची का शव मिला है। किसी ने शव को झोले में भरकर नाली में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमलेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमलेश्वर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि महुदा और कापसी गांव के बीच नाली में 8-9 माह की बच्ची का शव पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने देखा कि खिलेश क्लाथ…
PU – रायपुर। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अध्यक्षता में आज रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण का धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक का जिक्र करते हुए प्रदेश…