Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 और 26 जनवरी को अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंच रहे मुख्यमंत्री साय अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 25 जनवरी को बाबू सेमरा में एमआरएफ सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम के साथ अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जगदलपुर के धरमपुरा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ज्ञानगुड़ी केंद्र का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को लालबाग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा में लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की है। साथ ही साथ कोर ग्रुप की बैठक में भी बात हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई है। सभी प्रभारियों, और संयोजकों को संबंधित लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए कहा गया है। पार्टी सूत्रों के…
publicuwatch24.-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश की अर्थव्यवस्था में सनातन इकॉनमी का एक नया अध्याय बहुत मज़बूती से जुड़ा है और जिसके तेज़ी से देश भर में विस्तार होने की बड़ी संभावनायें दिखाई दे रही है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज यहाँ कहा कि…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को अपने-अपने निकायों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में विलंब और लापरवाही…
publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से सोमवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने महंत राम सुंदर दास को लोकसभा चुनाव में भाजपा में आने का न्यौता दिया है. दरअसल, ओम माथुर कार्यक्रम में मंच को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मंच पर विराजमान महंत राम सुंदर दास को कहा कि आज महंत जी भी मंच पर विराजमान हैं, मंहत जी अब समय आ गया है आपके लिए भी आ जाइए लोकसभा, पिछली बार भूल हो गई थी. वहीं बीजेपी प्रवेश पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी का वायुमंडल देखकर और मोदी जी की…
publicuwatch24.-रायपुर। अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माँ महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ काली की आरती कर उन्हें लड्डुओं का भोग अर्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को लड्डुओं से तौला गया। मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में देर रात शहर भीतर सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. महिला थाने के सामने कार क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि होने की खबर नहीं है. कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा सुनने कोटा जाएंगे। बता दें कि बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में हनुमंत कथा सुनाएंगे। आज से रायपुर में कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. कथा में 250 परिवारों की घर वापसी होगी। इसके साथ ही निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवार का सम्मान होगा।
publicuwatch24.-रायपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दंडकारण्य क्षेत्र भी राममय हो गया है. इस अवसर पर जगदलपुर में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में दौरान वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ये हम सब के लिए सौभाग्य का क्षण है. हम ऐसे समय के साक्षी बन रहे हैं, जब भगवान राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है. मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है. इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबे समय तक संघर्ष किया. गोलियां चली, लाठियां खाईं,…