Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा यह कार्यालय जन अपेक्षाओं एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का सर्वसुलभ केंद्र होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भारत आज पुनः वैभवशाली हुआ है। विकास के नित नए सोपान चढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी का दायित्व है कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में हम भाजपा प्रत्याशियों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। धान खरीदी की अवधि बढ़ाने के संकेत सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। एक नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी अंतिम दिन है, और उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है फरवरी मध्य तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। हाजिरी के नाम पर शिक्षकों के मोबाइल फोन में जीपीएस कनेक्ट कर पल-पल की जानकारी रखने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर जारी नोटिस के जवाब में राज्य शासन ने आदेश वापस लेने और जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। हाई कोर्ट ने जवाब मिलने के बाद याचिका निराकृत कर दी है। मुंगेली जिले के शिक्षा अधिकारी ने सभी 500 स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए उनके मोबाइल फोन को जीपीएस से कनेक्ट कर दिया था। उन्हें भिलाई की एक निजी कंपनी द्वारा संचालित ऐप डाउनलोड…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के नेताओं ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मुलाकात की है। कल देर रात हुई इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन के नेताओं ने महंगई भत्‍ता (डीए) में बढ़ोतरी सहित अन्‍य मांगों पर सीएम से चर्चा की। इस दौरान फेडरेशन ने संगठन के प्रदेश स्‍तरीय सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को आमंत्रित किया। यह सम्‍मेलन सरगुजा में होगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सम्‍मेलन में शामिल होने की सहमति दी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता जी आर चंद्रा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.–दुर्ग। भारत की आजादी के पुरोधा भारत के राष्ट्रपिता परम सत्य महात्मा गांधी जी की 75 वां पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के पास मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा ने कहा कि आज राष्ट्रीय पिता स्व. महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर हम सब उनके अद्वितीय विचारों, अहिंसा के प्रयोग पर आधारित जीवनशैली और उनके संघर्ष के माध्यम से हमें सत्य और न्याय के मार्ग को दिखाना चाहिए। उनकी स्मृति में हमें हमेशा समर्पित रहना चाहिए ताकि हम समाज में सद्भावना, एकता और शांति…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुए आज से रायपुर, महासमुंद में संसदीय चुनाव कार्यालय शुरू कर लिया है। हालांकि अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। दोनों ही सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। पहले चरण में इनमें रायपुर और महासमुंद लोकसभा शामिल हैं। सीएम विष्णु देव साय ने वर्तमान सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा के साथ रायपुर में मोतीबाग चौक स्थित डागा भवन ( पुराना जिला जनसंपर्क दफ्तर) में कार्यालय का उद्घाटन किया। उधर डिप्टी सीएम अरूण साव ने महासमुन्द में विधायक कार्यालय में संसदीय चुनाव कार्यालय का फीता काटा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट “नमो कप” का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया जा रहा है। यह रात्रिकालीन टूर्नामेंट 31 जनवरी से 4 फरवरी के मध्य होगा। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज इसके पोस्टर का विमोचन किया और आयोजक युवा मोर्चा के साथियों को शुभकामनाएं दी।

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। प्रतिवर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज पूर्वान्ह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार की उपस्थिति में आफिस में कार्यरत पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यालयीन कार्यों और सारी गतिविधियों को विराम देकर 2 मिनट का मौन धारण कर वीर बलिदानियों के अतुल्य योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति में 2 मिनट…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन की योजना के क्रियान्वयन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और राजस्व कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता से काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को फर्जी जाति प्रमाण पत्र को रोकने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने तथा जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए। इसी तरह फौती, नामांतरण व राजस्व प्रकरणों के…

Read More