Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। कोटा इलाके में संचालित सुयश हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज की इंजेक्शन लगने के बाद जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उपभोक्ता फोरम में केस कर दिया। घटना साल 2010 की है।केस करने के 13 साल बाद इसमें फोरम का फैसला आया है। गुरुवार (13 सितंबर 2025) को उपभोक्ता फोरम ने सुयश हॉस्पिटल को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ आदेश जारी किया है। आयोग ने अस्पताल को मरीज की मौत के मामले में 15 लाख रुपए मुआवजा (6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपए…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में हुए सुधार देश के डेढ़ सौ करोड़ नागरिकों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी स्लैब का सरलीकरण और रेट में अभूतपूर्व सुधार न केवल आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाएंगे बल्कि व्यापार एवं उद्योग जगत को भी नई गति प्रदान करेंगे। इससे लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी और जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से व्यापारी अपने कार्य और अधिक सुगमता से कर सकेंगे। मां शक्ति की आराधना के पावन पर्व ‘नवरात्रि’ से लागू होने वाले…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन एवं मेडिकल सुप्रीटेंडेंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वशासी समिति एवं प्रबंधकारिणी की बैठकों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल के चिकित्सक सेवा भावना के साथ कार्य करें और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का वृहद आयोजन करने इसकी रुपरेखा और व्यवस्थागत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक में तीन स्तरों विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बस्तर संभाग के सातों जिलों और 32 विकासखंडों के 40 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल और युवा कल्याण…
publicuwatch24.-रायपुर। पदोन्नत के बाद DSP बने 46 अफसरों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी स्पेशल इन्क्वायरी रिपोर्ट (SIR) की जरूरत है, ताकि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी गड़बडिय़ों की सच्चाई सामने आ सके। विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो तरह की विरोधाभासी बातें करते हैं। एक ओर वे कहते हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, दूसरी ओर एसआईआर…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय दिल्ली से रायपुर लौट आए है, सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “जब से हम सरकार में आए हैं तब से हमारे सुरक्षा बल के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ नक्सवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कल गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़ में हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मैं उनके साहस को नमन करता हूं। बता दें कि गरियाबंद जिले में गुरुवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली को मार गिराया। सभी के शव हेलीकॉप्टर से गरियाबंद लाए गए हैं। मोडेम…
publicuwatch24.-जशपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जशपुर में आश्रम बालिका गृह का निरीक्षण किया। संस्था में बच्चों की देखभाल, शिक्षा और दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। राज्य सरकार का संकल्प है कि वंचित एवं निराश्रित बच्चों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य मिले। निरीक्षण में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय पाए गए। अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित कि बच्चों की देखभाल और पोषण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक बच्चे को अवसर मिले ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।हमारी सरकार का प्रयास है कि दत्तक ग्रहण…
publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने आज जगदलपुर में पूर्व विधायक संतोष बाफना की पूज्य माताजी स्व. सोनी बाई बाफना के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। माता जी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, धार्मिक आस्था और समाजहित की भावना से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने अपने संस्कारों से परिवार को भी समाज सेवा की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान…
publicuwatch24.-रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में शहीद स्मारक भवन में स्वच्छ एवं हरित पंचायत महिला सरपंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला यूनिसेफ, एसीई एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में महिला सरपंचों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय, सीवेज प्रबंधन (एफएसटीपी) और ग्राम पंचायत नीड्स एसेसमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं हरित पंचायत की अवधारणा को ग्राम स्तर पर लागू करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर रायपुर जिले…
publicuwatch24.-रायपुर. बिहार और अन्य राज्यों के बाद छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासत गर्म है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में एसआईआर होने जरूरत बताई है. साथ ही राहुल गांधी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दो तरह की विरोधाभासी बातें नहीं करनी चाहिए. वह एकबार कहते हैं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, दूसरी ओर एसआईआर पर सवाल उठातें हैं. छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर होना चाहिए. गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है. गरियाबंद के जंगलों में…