Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दूसरी ट्रेन रवाना हो गई है। रायपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 7 से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इससे पहले 7 फरवरी को पहली ट्रेन दुर्ग से गई थी। रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ चाय-नाश्ते और खाने का भी इंतजाम रखा है। राम भक्तों के इस जत्थे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया गया है। स्लीपर कोच में तकिया, कंबल, चादर के साथ चाय-पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है. शराब दुकानों को लेकर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा , प्रदेश में देशी/विदेशी शराब की लगभग 700 दुकानें संचालित है, जिनके संचालन के लिए प्लेसमेंट एजेंसियां कार्यरत हैं। दुकानों की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी तैनात की गयी है, मगर विभागीय अधिकारियों की मॉनीटरिंग के अभाव में तैनात एजेंसियां अमानत में खयानत करने लगी हैं। शराब दुकानों के संचालन के लिए बाकायदा शासन के दिशा-निर्देश हैं, पर पालन कराने वाले कोई नही हैं। प्लेसमेंट एजेंसियां दुकान के संचालन के नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा रही हैं। प्रदेश के 700 दुकानों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 8वें दिन सदन में गौ तस्करी का मुद्दा उठा और इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने ने कहा गौ तस्करों को बड़े लोगों का संरक्षण मिल रहा है। 13 गायों की मौत नहीं हत्या की गई है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, राजधानी रायपुर के आमानाका में गायों से भरी कंटेनर पकड़ी गई है। गौ तस्करी मामले पर राज्य सरकार जवाब दे। कांग्रेस विधायक रामुकमार यादव ने कहा कि गौठान बंद होने से गौ तस्करी की घटना बढ़ी। हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों…

Read More

publicuwatch24.-सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का गला रेत कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ मार्च महीने में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सीएम साय ने कहा, अभी विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए मार्च में जाएंगे, आज रायपुर से मुख्यमंत्री ने श्री रामलला दर्शन के लिए राम भक्तों से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया है। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के1300 से अधिक रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन कराने रायपुर आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर रवाना किया गया। इसे सीएम विष्णु साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भक्तिमय आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के कार्यालय के व्हाट्सएप चैनल से आप भी जुड़ सकते है. इसके लिए आपको निचे दिए लिंक पर क्लिक करने होंगे. चैनल सब्सक्राइब करने के लिए इस लिंक पर क्लिक भी कर सकते हैं…https://whatsapp.com/channel/0029VaJ913fDzgTFi7Z4Mw2R बता दें कि इससे पहले मोबाइल नंबर और ई -मेल आईडी जारी किए गए थे. आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर 7024529444, 7024826444 तथा दूरभाष नम्बर 0771-2331001 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल के पते cgcmo2023@gmail.com पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय लिया जा सकता है.

Read More

publicuwatch24.-कोण्डागांव। कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो चुका है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव में 20 दिसंबर 2020 से लगातार जिला समेत आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब तक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने छह चरणों में हजारों अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त 76 अभ्यर्थियों का बस्तर फाइटर में, 6 अभ्यर्थियों का अग्निवीर फर्स्ट फेस, विभिन्न तरह के सैन्य सेवा जैसे बीएसएफ सीआरपीएफ में 47 अभ्यर्थियों का और अग्निवीर सैकेंड फेस के लिए 257 अभ्यर्थी क्वालिफाइड होकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं. वहीं कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 94 पहुंच गई है. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 13 फरवरी को सक्ति में 5, दुर्ग और जांजगीर में 4-4 और कांकेर से 2 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई है. वहीं रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर और बस्तर से 1-1 नए मरीज मिले हैं. वहीं स्वाइन फ्लू से 65 वर्षीय सेंदरी के रिवर व्यू काॅलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला की…

Read More

publicuwatch24.–कोंडागांव। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले विजिबल पुलिसिंग से स्वत ही कानून व्यवस्था तगड़ी हो जाती है। इसी उद्देश्य से कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार देर रात जिले के संवेदनशील थाना उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर थाना में तैनात जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इधर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित फरसगांव थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा कोंडागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों की स्थिति का देर रात जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने कहा है कि,…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। अंकुश शिल्पांगन मरोदा सेक्टर में बसंत पंचमी का आयोजन किया गया। इस दौरान गोंडपेन्ड्री हायर सेकंडरी स्कूल की व्याख्याता डॉक्टर सरिता देवांगन ने कल्चुरी शैली में निर्मित मां सरस्वती के प्रतिमा की विधीवत पूजा अराधना की। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी युग में मन के स्थायित्व के लिए पूजा-अर्चना और भी प्रासंगिक हो गया है।

Read More