Author: admin

publicuwatch24.–महासमुंद। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में महोत्सव व मड़ई-मेला का आयोजन ख़ास पर्व व तिथियों में किया जाता है। वहीं सिरपुर महोत्सव का भी विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष यह महोत्सव महानदी तट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होता है। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव इस वर्ष 24 से 26 फ़रवरी 2024 तक आयोजित होगा। आस-पास गांव के लोग भोर के समय महानदी में स्नान कर गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते है। महोत्सव के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों और विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल में बिक्री…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर – आईसीआईसीआई बैंक के 20 पद एवं एचडीएफसी बैंक के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 21000 से 35000 रूपये प्रतिमाह की दर पर…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर हेलमेट एवं मतदाता जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 250 शिक्षा विभाग के शिक्षकगण शामिल हुए। उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर के नेतृत्व में लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक करने लिये किये जा रहे प्रयास के तहत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी पुरूष शिक्षकगण एवं यातायात के अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। पुरूष हेलमेट जागरूकता रैली को अश्वनी देवांगन, सीईओ जिला पंचायत दुर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य वाहन चालको को…

Read More

publicuwatch24.-राजस्थान। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीतापुर में आज तीर्थ नैमिषारण्य दर्शन को आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे उनका नैमिष में दर्शन कार्यक्रम है। लखनऊ से वह कार से नैमिष पहुंचेंगे। सबसे पहले वह मां ललिता देवी मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे उसके बाद चक्रतीर्थ पर जाएंगे। 12.15 बजे से वह लगभग एक घंटे इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के साथ खैराबाद के एक रिजार्ट में मंथन करेंगे। उसके बाद विधानसभा मीटिंग और जन प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक के बाद सवा चार बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे। जिला सूचना विभाग ने उनके आगमन की पुष्टि की है। प्रशासनिक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल में हथियारों से लैश होकर NSG के ब्लैक कैट कमांडो अचानक पहुंच गए. जवानों को देखकर लोग दंग रह गए. बता दें कि रायपुर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो मॉकड्रिल कर रहे हैं. जहां गुरुवार को मशीन गन, बम स्क्वॉयड, डॉग टीम के साथ कमांडो मैग्नेटो मॉल में घुसे. पिछले तीन दिनों से रायपुर में आतंकी हमले से बचाने का मिशन चलाया जा रहा है. सबसे पहले नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में कमांडोज पहुंचे। यहां मंत्रियों और प्रदेश सरकार के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने एक शख्स ने भी आवेदन दिया है। दरअसल, गांव के रहने वाले कमल सिंह कंवर ने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन जब दिया तो पहले तो लोगों ने समझाया कि ये आवेदन नहीं लिया जा सकता पर कमल सिंह की जिद के आगे स्थानीय कर्मचारियों को तो आवेदन लेना पड़ा। कमल सिंह का दावा था कि उसके घर में कोई महिला नहीं है और परिवार का राशन कार्ड भी महिला के नहीं होने के कारण मुखिया के रूप में उसके नाम पर ही राशन कार्ड भी है तो ऐसे में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू कर दी है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज पहला दिन परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं से संबंधित 61 फोन काल प्राप्त हुए, इनका निराकरण मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया। हेल्पलाईन में आज अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया और मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा द्वारा तनाव…

Read More

publicuwatch24.-राजिम। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज देर रात राजिम पहुचे। जहां उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मुख्य मंच, गंगा आरती घाट, संत समागम स्थल सहित पूरे मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिले के कलेक्टर, एसपी, अपर कलेक्टर, मेला प्रभारी एसडीएम राजिम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारी कल शाम 06 बजे तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बता दें कि 24 फरवरी मांघ पूर्णिमा से लेकर 08 मार्च महाशिवरात्री तक राजिम कुंभ कल्प मेला…

Read More

publicuwatch24.-कोंडागांव। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोंडागांव ऑडिटोरियम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। वही गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति( बस्तर क्लस्टर) की बैठक ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत 8 विधायक और संगठन…

Read More

publicuwatch24.- कोरिया। ज्वेलरी शॉप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. चोरी की वारदात के 72 घंटे के भीतर ही मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं. यह गिरोह फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने चोरी के लिए रेकी करता था. अंतरराज्यीय आरोपियों ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चोरी और पहली बार में ही पकड़े गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए लाखों के जेवर और इंडिगो CS कार भी जब्त…

Read More