Author: admin

publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। प्रकृति की गोद में बसा जिला दंतेवाड़ा में प्राकृतिक रूप से खेती का प्रचलन रहा है जिला अंतर्गत वर्तमान में कृषकों के द्वारा छिड़काव विधि से खेती की जाती है। किन्तु पिछले कुछ समय से कई क्षेत्रों में कृषकों द्वारा कुछ रासायनिक खादों का भी उपयोग देखा जा रहा है। रासायनिक खाद के उपयोग के दुष्परिणामों के प्रभावों को रोकने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान अंतर्गत पिछले 04 वर्षों से मिशन की महिला किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती के गुण सिखाये जा रहें है इसी तारतम्य…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। जुटमिल थाना क्षेत्र में एक स्कूटर सवार युवक से लिफ्ट लेकर रुपए मांगने वाले बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल युवक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचा, लेकिन मामला चाकूबाजी का होने के कारण मेडिकल स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक जिला अस्पताल पहुंचा, तब इसकी जानकारी पुलिस को लग चुकी थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, लेकिन युवक ने एफआईआर नहीं कराने की बात कही। जानकारी के अनुसार गोपाल दास महंत (30) भूपदेवपुर हरदीझारिया का रहने वाला है। वह रायगढ़ में बीएसएनएल ऑफिस के पास किराये के…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा उच्च न्यायालय के गाईड लाईन एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में दिए गए प्रावधानों एवं आगामी होने वाले बोर्ड परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए मैरिज ग्राउंड,मैरिज हॉल, सामाजिक एवं सास्कृतिक भवनों के संचालकों की मिटिंग ली गई। शहर में वृहद संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डीजे एवं,साउंड सर्विस,एम्पली संचालकों द्वारा तेज आवाज में का संचालन किया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राओं,बिमार व्यक्ति एवं आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिसको गंभीरता से लेते हुए ऐसे सामाजिक समस्याओं को दुर करने के लिए…

Read More

publicuwatch24.-मुंगेली। जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित किए गए 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से नकल कराने का मामला सामने आया है. एक छात्रा ने परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप लगाया है. उसने पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष के विरुद्ध एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है. मामला जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल राम्हेपुर(N) का है. 12वीं की छात्रा दीपिका जायसवाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें लिखा है कि पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से हिंदी के पेपर में पर्सनली रूप नकल कराया गया है. इससे…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने ये जानकारी सोशल नेटवर्क पर शेयर की. गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। आगामी सबा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. ऐसी आशंका है कि इस बार कई मौजूदा नेताओं को टिकट मिलेगा। गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं क्रिकेट में अपनी भविष्य की गतिविधियों पर ध्यान…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन ’रामोत्सव’ की थीम पर मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में लाइट से डेकोरेट किया गया है। वहीं राजिम मेला क्षेत्र के पैरी नदी किनारे सीताबाड़ी में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। अवशेष के आधार पर पुरातत्ववेता के अनुसार इस जगह पर किसी समय में बंदरगाह होने की पुष्टि मिलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बंदरगाह से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तक 1296 करोड़ रुपए जब्त किए हैं. इस बात का खुलासा करते हुए ईडी ने बताया कि हाल ही में मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, इंदौर और रायपुर में छापे के बाद 580 करोड़ रुपए सीज किए थे. मामले में अभियोजन शिकायतें 20 अक्टूबर 2023 और 1 जनवरी 2024 दर्ज की गई हैं. मामले में नौ आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है. अवैध सट्टेबाजी एप “महादेव ऑनलाइन बुक” के खिलाफ की जा रही जांच की कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में कोलकाता, गुरुग्राम,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पेंड्रा में स्कूली बच्चों के न्योता भोज में शामिल हुए। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, प्रणव कुमार मरपच्ची और किरण सिंह देव ने बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी और केला परोसा। उन्होने नन्हें…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/सिंगरौली। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। वे सबसे पहले सिंगरौली पहुंचे। यहां जिला मुख्यालय स्थित एनसीएल ग्राउंड के हेलीपैड में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से माता ज्वाला देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। सीएम साय इसके बाद सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जहां प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा करने के उपरांत सम्मेलन में जिले के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 11 करोड़ 32 लाख 64 हजार 807 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए एक हजार से दस हजार रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45032 हितग्राहियों को कुल 9,66,49,760 राशि…

Read More