Author: admin

publicuwatch24.-सुकमा। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले में सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुकमा की जनता ने जो आत्मीय प्यार और आशीर्वाद दिया उससे अभिभूत हूं। यहां की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और सभा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि इस बार बस्तर से भाजपा का सांसद बनना तय है। क्योंकि सुकमा का जन-जन मोदी की गारंटी के पूरे होने और भाजपा के सुशासन से खुश है, उत्साहित है। सीएम ने x पोस्ट में कांग्रेस पर तंज कसते लिखा कि कांग्रेस में बिखराव हो चुका है। इन्हें लोकसभा के लिए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। चेकिंग के दौरान 6 लाख 78 हजार रूपये नगदी रकम जप्त किया गया है। मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज…

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1916 के तहत् वर्ष 2023-24 के लिए देशी /विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन एवं अन्य बिन्दु के कण्डिका (16.1) के अनुसार 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को होली पर्व (जिस दिन होली खेला जाए) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला बीजापुर के समस्त देशी /विदेशी मदिरा दुकान व एफ.एल.7 सैनिक केंटिन में मदिरा धारण, विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। वही एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने लोकसभा निर्वाचन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम और राजनांदगांव उम्मीदवार भूपेश बघेल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले महादेव सट्टा ऐप मामले में एफआईआर दर्ज हुई तो अब पार्टी के नेताओं ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं पार्टी के ही कार्यकर्ता और नेता अब उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मजबूत हैं और बीजेपी उनके खिलाफ साजिश कर रही…

Read More

publicuwatch24.- रायपुर। कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं. इसलिए उनका प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहा है. इन सीटों में भी उन्हें इंडिया गठबंधन को सौंप देना चाहिए. ताकि वह अपने प्रत्याशी उतार सकें. डायरेक्ट फाइट की स्थिति नहीं है. कांग्रेस के पास योग उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो है अभी वह अंतर्कलह से पीड़ित है. अंतर्कलह से उबरे तभी तो प्रत्याशी घोषित करेंगे. दीपक बैज की उम्मीदवारी पर लखमा ने खुद को गाड़…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईटी की टीम ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलो में दबिश दी है। रायपुर, राजनांदगांव के जमीन और फाइनेंस कारोबारियो के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन कारोबारी चंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ चुन्नू दाऊ के कटोरा तालाब समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची हुई है। बता दें कि राजनांदगांव में फाइनेंस ब्रोकर संजय शर्मा, सुंदरा कंस्ट्रक्शन के अमलीडीह स्थित ऑफिस, फ़ाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लुनिया के देवेंद्र नगर समेत कई ठिकानों पर रेड कार्रवाई की जा रही है। आईटी के 17 अधिकारी रेड कार्रवाई में शामिल हैं।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नकाब पहनकर चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल चैन स्नेचिंग की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा संबंधित थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों का काफी आतंक है। बुधवार रात कुछ नशे के आदी लड़कों ने डेली नीड्स की दुकान चलाने वाली महिला को बुरी तरह मारा। इससे महिला के सिर में गहरी चोट आई है। सुपेला पुलिस महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला का नाम आमिना बेग है। उसने बताया कि वो गवर्मेंट स्कूल सिगरीपारा सुपेला के पास डेली नीड्स की दुकान चलाती है। वहीं पर मोहल्ले के लड़के रजत कुमार और राजन अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। जनवरी महीने में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उदघाटन के बाद लगातार मांग की जा रही थी कि राजधानी रायपुर से विमान सेवा की शुरुआत की जाएँ। इस बारें में राजनीतिक दल भाजपा ने भी उड्डयन मंत्री को खत लिखा था। वही इस पर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही उड़ान की शुरुआत का आश्वासन दिया था। हालाँकि इससे पहले रायपुर वासी सड़क मार्ग से ही अयोध्या पहुंचकर श्री राम के दर्शन कर सकेंगे इसकी पूरी संभावना हैं। दरअसल राजधानी रायपुर से सीधे अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरुआत होने जा रही हैं। यह बस रीवा,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी “शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024” का आयोजन आज करेंगी. राष्ट्रीय विचारधारा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए इन्फ्लुएंसर्स का बीजेपी सहारा लेगी. दोपहर 4 बजे “महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज” में कार्यक्रम का आयोजन होगा. कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान कर चुके हैं.

Read More