Author: admin

publicuwatch24.-जांजगीर। जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल गांव में रहने वाले 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह गोंड़ का 14 वर्षीय बेटा गुरुवार सुबह गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान नाबालिग के मुंह में मछली घुस गई, जिसके बाद उसे 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। अकलतरा अस्पताल में…

Read More

publicuwatch24.–बिलासपुर। बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड के पास नगर निगम ने अपनी तीन दुकानों पर बुलडोजर चलवा कर उसे ढहा दिया। तीनों बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी, जिसमें अवैध कब्जा कर कबाड़ दुकान संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यहां कबाड़ दुकान पुलिस के संरक्षण में लंबे समय से चल रहा था। निगम कमिश्नर का कहना है कि जर्जर भवन से जनहानि की आशंका को देखते हुए उसे ढहाया गया है। दरअसल, पुराना बस स्टैंड के पास निगम की जमीन सालों पहले तीन दुकानें बनाई गई थी। इस जमीन को लेकर विवाद सामने आया था,…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद से ही पूरे भारत वर्ष में चुनाव आचार संहिता लग गई है और इस दौरान पुलिस लाइसेंसी शस्त्र को जमा करा लेती है और पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस एक तरफ जहां वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रही है तो वहीं जिले में जितने भी शस्त्र के लाइसेंस दिए गए हैं उन्हें जमा कराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। बता दें कि जिले के 13 थाना अन्तर्गत 303 लोगों को शस्त्र के लाइसेंस दिये गये…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। कांग्रेस पार्टी के संचार महासचिव जय राम रमेश ने कहा कि पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से बीजेपी ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है। बीजेपी ने ये चंदा इकट्ठा करने के लिए चार रास्ते अपनाए हैं, इसमें चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो, चंदा दो, हफ्ता वसूली, शेल कंपनियों से चंदा लो शामिल है। जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इलेक्टोरल…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवासी लखमा बस्तर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि मैं बेटे के लिए दुल्हन लाने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया. ये बस्तर की जनता का अपमान है. कवासी लखमा का मानसिक स्थिति खराब हो चुका है. विकास मरकाम ने कहा कि झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. अपने निश्चित हार को देख…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी युवक की मुखबिरी के शक में हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार तडक़े युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। मिली जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडग़ांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडग़ांव में रह रहा था। पुलिस खबरी के आरोप में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। पेरमिली…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करते हुए दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने शुक्रवार को अपना अनशन खत्म कर दिया. पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक बीते दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे. कांग्रेस पार्टी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने आज कौशिक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया. इस दौरान देवेंद्र यादव ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में उतरे भूपेश बघेल की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक आरोप लगने के बाद भूपेश बघेल की अब निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है। दरअसल भूपेश बघेल के एक ही सीट से 375 से अधिक उम्मीदवार खड़े करके मतपत्र से चुनाव कराने की नसीहत देने वाले बयान को लेकर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और मामले में संज्ञान लेते हुए प्रदेश के किसी भी स्थान पर चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग…

Read More

publicuwatch24.-राजिम। छत्तीसगढ़ के शिक्षा, संस्कृति व पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भूपेश बघेल के राशन कार्ड वाले पोस्ट पर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल जी को बोलने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने तो छत्तीसगढ़ को पूरे देश से ही गायब कर दिया था। मंत्री ने आगे कहा कि भूपेश बघेल ने शराब, धान, कोयला, महादेव एप एवं DMF फंड में भ्रष्टाचार किया। वे भ्रष्टाचार के जनक हैं। छत्तीसगढ़ को उन्होंने बदनाम कर दिया है। दरअसल, भूपेश बघेल ने राशन कार्ड पर X पर बीते दिन पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फिर से आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की विफलताओं को रेखांकित करते हुए उन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में आज तक जनता की सुध नहीं ली और अब जब चुनाव नजदीक आ गए हैं, तो जनता के बीच जा रहे हैं। बघेल राजनांदगांव से चुनाव मैदान में हैं। सुरेंद्र दाऊ ने कहा, “पांच साल में कार्यकर्ता और राजनांदगांव की जनता आपसे मिलने को तरस गई थी, अब परिस्थिति ऐसी बनी कि पूर्व सीएम कार्यकर्ताओं…

Read More