Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 मिला है, MP बृजमोहन अग्रवाल ने बधाई देते हुए X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अटल फाउंडेशन, प्रधानमंत्री संग्रहालय द्वारा घर वापसी अभियान के लिए प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत किए जाने पर उन्हें बधाई दी। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से लाखों लोगों को उनकी जड़ों से वापस जोड़ा है। आपके द्वारा चलाया जा रहा, “घर वापसी अभियान” सनातन धर्म और…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में राज्य में निजी क्षेत्र में कार्यरत 114 कंपनियां शामिल होंगी, जो 8 से 10 हजार बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया…

Read More

प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर संघ ने CM का आभार जताते हुए वापस ली प्रदेशव्यापी हड़ताल publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लिए जाने के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कल से प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. नक्सली संगठन के शांति वार्ता के पत्र पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को भी हटा लें. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की ओर से मिला पहला पत्र पोलित ब्यूरो मेंबर का है, जबकि दूसरा पत्र ज्यूनियर कैडर का है, जो तेलंगाना से है. शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी द्वारा पैसे कार्टून में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचने के खुलासा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रशासन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर श्री अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मो. फरहान सोरठियाराज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां…

Read More

publicuwatch24.-बालोद. झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में डॉक्टर की डिग्री पर्जी पाई गई. इसके बाद पुलिस ने बालोद जिले के कांदुल के रहने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा. ग्राम हज्जुटोला निवासी प्रार्थी आनंदराव जनबंधु पिता रामचन्द्र जनबंधु ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 40 वर्षीय सुभाष कुमार जनबंधु 14-15 साल से बवासीर की बीमारी से ग्रसित था. देसी दवाई से ईलाज करवा रहा था,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज न होने के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई। इस उपलब्धि के पीछे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सतत पहल, सक्रिय मार्गदर्शन और नेतृत्व को निर्णायक माना जा रहा है।उनके नेतृत्व में विभाग ने गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर।भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का आबकारी समेत अन्य घोटालों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के चीरहरण का काम किया. इन घोटालों में कांग्रेस नेताओं के नाम दिख रहे हैं. जांच को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रही है. छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देशभर में SIR की शुरुआत हो चुकी है. निर्वाचन के SIR का निर्णय को स्वागत करता हूं.…

Read More