Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होने के बाद से छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के दिग्गज नेता लगातार बड़े बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का भूपेश बघेल को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष महंत के इस बयान के बाद से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कल पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल को मोदी को लाठी मारने वाला आदमी बताया। चरण दास…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 1 अप्रैल तक की स्थिति में 30 करोड़ 47 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 9 करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 1 अप्रैल तक 24 हजार 226 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 56 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत की 885…

Read More

publicuwatch24-रायपुर। विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार में कहा कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। जिसके लिए भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताना है। मोदी जी ने 10 वर्ष तक सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के मूल मंत्र को मानते हुए गरीब किसान सभी के लिए काम किया है। कांकेर में भोजराज नाग के नामांकन रैली में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लता उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, बस्तर कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ भाजपा के सभी वरिष्ठ…

Read More

publicuwatch24-बेमेतरा। परपोड़ी-साजा में सीएम विष्णुदेव साय ने आमसभा को संबोधित किया। आज छत्तीसगढ़ में आप को लगा बड़ा झटका – बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हुपेंडी ने कांकेर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

Read More

publicuwatch24-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं. इसे लेकर कैबिनेट मंत्री टंकराम ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूरे कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री जब भी प्रदेश में आते हैं तो पूरा प्रदेश राममय हो जाता है. पार्टी के कार्यकर्ता नेता सभी उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री टंकराम वर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनकी जो योजनाएं हैं, जो गारंटी दे…

Read More

publicuwatch24-रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए। रायगढ़ और पूरा खदान को लूट लिया। छत्तीसगढ़ियों की ऐसी-तैसी किए हैं। जो कांग्रेस छोड़े हैं उनको दोबारा नहीं लेना है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ…

Read More

publicuwatch24-रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने शराब के नशे में ओवर ब्रिज की दीवार तोड़ दी। फिर डंपर समेत खुद हवा में लटक गया। फिलहाल ये मामला किस थाना क्षेत्र का है, ये बात अभी साफ नही हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार डंपर का राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज में एक्सीडेंट हो गया है। एक तेज रफ्तार डंपर जो नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। वो…

Read More

publicuwatch24-रायपुर। रायपुर में एक होंडा सिटी कार की चोरी हो गई। ये चोरी सोसायटी के ही गार्ड ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर शातिर तरीके से की। वारदात के बाद गार्ड गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस को 48 घंटे बाद गाड़ी राजनांदगांव के पास लावारिस हालत में सड़क पर खड़ी मिली। इस चोरीकांड का अब CCTV वीडियो सामने आया है। ये पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। यहां अवंति विहार में एक निजी सोसायटी में रहने वाले नितिन बटाविया ने 30 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे नेस्ले की एंजेसी चलाते है। रात करीब साढ़े 9…

Read More

publicuwatch24-कोरबा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मीडिया से बात करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर बड़ी बात कही है। महंत ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल, हमारे मंत्रियों और मुझसे हुई गलतियां के कारण ही हमारी सरकार गिरी। वहीं, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब प्रदेश में भ्रष्टाचार की शुरुआत हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा में विधानसभा चुनाव के…

Read More

publicuwatch24-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मादक पदार्थ – अवैध शराब, गांजा पर कार्यवाही निरंतर जारी है । पुलिस की सक्रियता से गस्त दौरान मुखबीर सूचना पर कल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के पास तथा कोतरारोड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत नंदेली तिराहा कोसमनारा के पास पुलिस टीम द्वारा गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपियों को पकड़ा गया है । दोंनो कार्रवाई में दो आरोपियों से करीब 11 किलो गांजा कीमत 1 लाख 29 हजार रूपये का जप्त कर…

Read More