Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा बीते साल नकल करती पकड़ी गई थी। इस मामले में जांच कमेटी ने नकल करने वाले विषय की परीक्षा रद्द कर दी थी और उस पर एक साल तक परीक्षा में बैठने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन से राहत नहीं मिलने पर छात्रा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच में याचिका खारिज होने के बाद छात्रा ने डिवीजन बेंच में अपील की। रामनवमी की छुट्टी होने के बावजूद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच…
publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत को लेकर परसाभाटा चौराहे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस एक्शन मोड पर है। चक्काजाम करने पर 40 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर सम्बंधित लोगों को खोज रही है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। पिछले दिनों बालकोनगर थाना के परसाभाटा क्षेत्र में ट्रेलर की ठोकर से एक ऑटो चालक मनोज लहरे सहित कई लोग घायल हो गए थे, जिसमे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ऑटो सवार 5…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी मतदाताओं से मतदान करने का अपील की है. बस्तर के मतदाताओं को उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्भीक होकर अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति दें. ये आपका अधिकार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तरफ से मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है. निर्वाचन आयोग अपनी पूरी तैयारी कर ली है. लोगों से अपील करता हूं कि वे…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। बस्तर लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार थम गया है, पर दंतेवाड़ा में प्रचार इस तरह किया जा रहा है कि सरकारी आश्रम स्कूलों में भी झंडे बैनर लगा दिए गए हैं। सत्ताधारी पार्टी का झंडा पालनार के प्रीमेट्रिक छात्रावास के मुख्य गेट पर लगा हुआ है। रोज यहां से अधिकारी गुजर रहे हैं। अधीक्षक की हिम्मत नहीं कि सत्ताधारी पार्टी का झंडा वह निकाल सकें। जिले में बिजली खंबे सहित दूसरे और भी सरकारी संस्थानों में झंडे बैनर बंधे हुए हैं। सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह ने कहा कोई लगा दिया होगा झंडा, मंडल संयोजक को भेज हटवा…
publicuwatch24.-जगदलपुर। यूपीएससी की परीक्षा में 691वीं रैंक हासिल करने वाली बस्तर की होनहार बेटी जिज्ञासा सहारे से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनके घर जाकर मुलाकात की और बधाई शुभकामनायें प्रेषित की।स्थानीय संतोषी वार्ड में निवासरत सहारे परिवार से भेंट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रतिभावान बेटी जिज्ञासा को यूपीएससी की परीक्षा में मिली सफलता से समूचे बस्तर अंचल का गौरव बढ़ा है। बस्तर की होनहार बेटी जिज्ञासा की इस बड़ी सफलता को देख कर अंचल के युवाओं को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने यूपीएससी परीक्षा में…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले में पलायन करने वाले श्रमिक परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप अंतर्गत अनोखी तरकीब निकाली गई है। पलायन करने वाले परिवारों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 26 अप्रैल मतदान दिवस के दिन वापस घर आकर मतदान करने की गुजारिश की जा रही है। बीएलओ द्वारा मतदान पर्ची घर-घर जाकर दिया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान पलायन करने वाले ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया है। स्नेह एवं अपनत्व के माहौल में बीएलओ न केवल घर का हाल चाल पूछ रहीं हैं, बल्कि 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए…
publicuwatch24.-रायपुर। आज नवमी के दिन प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं के भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार उनका चरण पूजन कर शगुन भेट किया।
publicuwatch24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर नक्सल मुठभेड़ के हवाले से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने बस्तर में विकास कार्य को अवरूद्ध कर रखा था. इनकी सरकार में नक्सली फले फूले हैं. गांव से शहरों तक नक्सलियों का विस्तार हुआ है. जबकि हमने नक्सलियों को सीमित क्षेत्र में खदेड़ दिया था. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुठभेड़ को अंजाम दिया है. इसके लिए जवानों को बधाई…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। चैत्र नवरात्र की नवमीं पर बुधवार को जोत-जंवारा का विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। जसगीत से भक्तिमय माहौल के बीच अलग-अलग क्षेत्रों से जोत-जंवारा लेकर श्रद्धालु तालाब व सरोवरों में विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले अष्टमी अवसर पर मंगलवार को दोपहर से देर रात तक हवन का दौर चला। हवन में लोग सपरिवार शामिल हुए। मंदिरों में आयोजित हवन में शामिल होकर लोगों ने पूर्णाहूति दी। वहीं परिवार की खुशहाली की कामना लिए भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बुधवार को भी लोगों का मंदिरों में पहुंचने का क्रम जारी रहा। वहीं हवन के…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले के देवी मंदिरों में आज चैत्र नवरात्र की महानवमी में भक्तों की भारी भीड़ है। आज यहां मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं अष्टमी के दिन सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर माता को 301 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने हाथों से चुनरी को पकड़कर 11 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे चुनरी को पकड़ने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती चली गई। मंगलवार देर शाम यात्रा सीएसईबी चौक और टीपीनगर होते हुए…