Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। “कलेक्टर की पाती” मतदान करने का संदेश लेकर घर-घर पहुंच रही है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उनके निवास जाकर आमंत्रण दिया। कलेक्टर की पाती और पीला चावल देकर मतदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर की इस पाती में पोस्ट कार्ड में डॉ. गौरव सिंह की अपील लिखी हुई है। जिसमें कहा गया है कि ’’आगामी 07 मई को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जाएंगे। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। वोट देना आपका नैतिक दायित्व ही नहीं वरन राष्ट्रीय कर्तव्य भी है’’ इस पाती अर्थात् पोस्टकार्ड…
publicuwatch24.-महासमुंद। गर्मी को देखते हुए पालिका द्वारा प्रतिदिन 3 टाइम जलापूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके पानी चोरी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इसके चलते अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए पालिका की मांग पर पूरे गर्मी भर शहर के इमली भाठा, नयापारा और पिटियाझर क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह-शाम जलापूर्ति के समय आधे घण्टे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ टॉमसन रात्रे ने बताया कि शहर में गर्मी बढ़ने के साथ पानी की चोरी भी लगातार बढ़ती जा रही है जिसके…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ने अपने X पर लिखा, मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव @TawdeVinod से सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। सीएम साय की आज तीन जनसभाएं लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय…
publicuwatch24.-नारायणपुर। नारायणपुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने एक विशेष ऑपरेशन में कई नक्सलियों को ढेर कर दिया था. 800 पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने घने जंगलों में 60 किलोमीटर तक पैदल अंदर घुसकर नक्सलियों का सफाया किया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन ने इस मिथक को तोड़ दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि अबूझमाड़ नक्सलियों का गढ़ है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि ऑपरेशन माड़ बचाओ अभियान (ऑपरेशन सेव अबूझमाड़) को 28 अप्रैल की रात शुरू किया गया था. दरअसल महाराष्ट्र से सटी सीमा पर कुछ नक्सलियों…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल गुरुवार 2 मई को देने की बात कही है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली राशि से समाज में बहुत बदलाव आ रहा है। एक मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं के हाथों में हर महीने एक हजार इकट्ठे आना बहुत बड़ी बात है। इससे महिलाओं को सहयोग बहुत सहयोग मिल रहा है। गौरतलब है कि विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है।…
publicuwatch24.-रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही। लेकिन हमारे विष्णुदेव जी की सरकार बनने के बाद 4…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अरुण साव भी कटघोरा के लिए रवाना हुए जहां वे चुनावी सभा में शामिल हुए। कोरबा शहर में बीजेपी की स्थिति बेहतर है और नेता भी यहां से बढ़त को लेकर आश्वस्त हैं। बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को पार्टी ने कोरबा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके लिए कई स्थानीय नेता दावेदार थे। स्वाभाविक रूप से उनमें निराशा है, लेकिन…
publicuwatch24.-कोरबा। कटघोरा में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते अमित शाह ने कहा कि सभी उन्हें फोन करते हैं, अपने क्षेर्त्र में प्रचार के लिए बुलाते हैं। लेकिन उन्होंने कहा था कि बहन सरोज के लिए वह खुद ही प्रचार करने आएंगे। अमितब शाह ने कहा छग राम का ननिहाल है, मैं ननिहाल आया हूं। अमित शाह ने जनता से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? कांग्रेस ने 70 साल तक लटका के रखा था। हमने केस भी जीता, भूमिपूजन भी कराया, मंदिर भी बनाया 500 साल बाद राम भी आए सूर्य तिलक भी…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर आज (1 मई) से 15 मई तक स्टूडेंट और परिजन दोनों बोर्ड परीक्षा और उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर सकेंगे। दरअसल, माशिमं हर साल परीक्षा शुरू होने से पहले और रिजल्ट से पहले इसी तरह हेल्पलाइन नंबर जारी करता है। जिसमें विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और दूसरे अधिकारी छात्रों की समस्या सुनते हैं और उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। रिजल्ट 10 मई तक…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कामगारों को सम्मानित किया। वही आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त भी प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में क्रेडिट किया गया। यह पहला मौका है जब योजना की राशि महीने के पहले तारीख को खातों मे ट्रांसफर की गई। इस योजना की शुरुआत मार्च महीने में हुई थी। पीएम मोदी के हाथों पहली क़िस्त तब 10 मार्च को की गई थी जबकि अप्रैल में यह राशि 7 अप्रैल को जारी हुई थी।