Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। आरटीई के तहत दाखिला लिये बच्चों के साथ स्कूलों में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। डीईओ नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर इस संबंध में रिपोर्ट दें। स्कूलों में आरटीई के तहत डमी एडमिशन की शिकायतें आ रही हैं, जिन पर भी जल्दी रिपोर्ट दें। कलेक्टर अवनीश शरण ने टाइम लिमिट की बैठक में लंबित मामलों और विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया। कलेक्टर ने कोटा इलाके में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कर किसानों को जल्द राहत पहुंचाने को कहा है। उन्होंने कोटा क्षेत्र के ही बैगा-बिरहोर…
publicuwatch24.-बिलासपुर। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधी शिकायतों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपनी आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है । उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति रजनी दुबे समिति की अध्यक्ष बनाई गई हैं, जबकि उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह चौहान समिति के सदस्य सचिव होंगे। सदस्य के रूप में हाईकोर्ट के उप सचिव बिनी प्रदीप, अधिवक्ता अधिवक्ता रेणु कोचर और रजनी सोरेन को शामिल किया गया है। बुजुर्ग की याचिका ख़ारिज सुप्रीम कोर्ट ने बिस्तर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं बिलासपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरला…
publicuwatch24.-कबीरधाम। जिले के बहपानी गांव के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 18 महिला समेत 19 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है. वहीं आज सुबह सेमरहा गांव से एक साथ 19 मजदूरों की अर्थी निकली. यह मंजर देख पूरा गांव सन्न रह गया, ग्रामीणों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी. मृतकों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी सेमरहा गांव पहुंचे। बता दें कि कबीरधाम के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास सोमवार की दोपहर एक तेज…
publicuwatch24.-रायपुर। ‘भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं’ वाले बयान पर स्थानीय विधायक और रायपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा हैं कि संबित पात्रा ने गलत नही कहा। भक्त और भगवान का अलौकिक संबध है, ऐसे में कभी भक्त भगवान का तो कभी भगवान भक्तो का नाम लेते है। विधायक मिश्रा ने दलील दिया हैं कि ओडिशा की संस्कृति है किन भगवान अपने भक्तों से मिलने बाहर निकलते है। भगवान और भक्त एक दूसरे के सहारे है। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि संबित पात्रा की…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। ये कहना है प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप का। सोमवार को उन्होंने ये बयान दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान केदार कश्यप ने कांग्रेसी नेताओं पर गांधी परिवार के चरणवंदन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। दरअसल चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस में बदलाव होगा। नए पदाधिकारियों के रूप में जिम्मा किसे दिया जाए, पार्टी आंतरिक रूप से इसका सर्वे कर रही है। इस सियासी सर्वे…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा में 15 ग्रामीणों की मौत पर शोक जताया है। X पर उन्होंने लिखा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। विजय शर्मा का ट्वीट – कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन…
publicuwatch24.-भिलाई। वैशाली नगर सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंचे विधायक रिकेश सेन इन दिनों मीडिया में बेहद सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी वो शराब दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं तो कभी ओयो बंद करवा देते हैं। एक बार तो ऐसा भी देखा गया कि वो पार्क में प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच पहुंच गए और उन्हें हड़काने लगे। इस पर प्रेमियों ने तो कुछ नहीं कहा, जबकि प्रेमिकाओं ने उनसे ही फिर से ओयो खुलवाने की मांग कर डाली। लेकिन इस बार विधायक रिकेश सेन का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे लेकर वो खुद विपक्ष के नेताओं…
publicuwatch24.-कवर्धा. छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हैं. यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है.. पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन में 10 से 15 लोग सवार थे घटना अभी-अभी की है पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है इस दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच में सियासी वार और पलटवार अब कानूनी नोटिस तक जा पहुंचा है. ताजा मामला कुमारी सैलजा से जुड़ा है, जिनके खिलाफ हरियाणा के सिरसा में प्रचार कर रहे 2 पूर्व विधायक सहित 11 भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में सैलजा के समर्थक ने भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाते हुए 2 दिन में आरोप साबित नहीं कर पाने पर माफी मांगने की बात कही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ प्रचार के लिए भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले में हसदेव बराज दरी के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई। बाप बेटे ने जलती कार से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही CSIB और बालको की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके आने से पहले ही धू-धूकर कार जल गई। मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग दर्री डेम के पास स्विफ्ट डिजायर कार दर्री से कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान…