Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 33 नक्सलियों के आत्मसर्पण करने की खबर सामने आई है। इन सभी ने CRPF डीआईजी, SP के सामने सरेंडर किया है। बता दें कि ये सभी गंगालूर क्षेत्र के जनताना सरकार के बताए जा रहे हैं। वहीं, आत्मसमर्पण करने के दौरान इन्होंने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव और प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। कोंटा में एनकाउंटर जारी कोन्टा के किद्रेलपाड़ इलाक़े में डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है । जवान,नक्सलियों की फ़ायरिंग मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं ।अब भी मौक़े पर रूक रूक कर मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के जवाहर नगर निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ओडिशा से दुर्ग पहुंचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि उन्होंने हत्या तक की आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतका, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नुआपाड़ा ओडिशा निवासी आरके सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11…
publicuwatch24.-रायपुर। 10 मई को पीडिया मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा पुलिस ने किया था। ग्रामीणों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए गांव के लोगों को मारने का आरोप पुलिस पर लगाया था। इस मामले में कांग्रेस जांच दल के नेताओं ने बीजापुर के गंगालूर थानाक्षेत्र के मुतवेंडी में पीडिया के पीड़ितों से मुलाकात की थी। संतराम नेताम की अध्यक्षता में 8 सदस्य दल ने इस मामले की जांच की थी। वहीं अब कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ…
publicuwatch24.-रायपुर। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए…
publicuwatch24.–रायपुर। दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में कहा, झीरम में अभी तक हुई किसी भी जांच में घटना के राजनैतिक षड़यंत्र की दिशा में कोई जांच नहीं हुई। न्यायिक जांच आयोग के कार्यकाल को जब कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया तथा जांच के दायरे में घटना के षड़यंत्र को जोड़ा तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गये। भाजपा झीरम की जांच रोकना क्यों चाहती है? कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने एसआईटी बनाकर षड़यंत्र की जांच करने का प्रयास किया, तब भी धरम लाल कौशिक एसआईटी की जांच रोकने हाई कोर्ट गये।…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर शहर में एक युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण(45) नाम का व्यक्ति है। वो आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद…
publicuwatch24.-जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुरवासियों को जिला स्थापना दिवस की बधाई दी। सीएम ने कहा, मधेश्वर महादेव के रूप में सुंदर पहाड़ों से आच्छादित, खुड़िया देवी के आशीर्वाद से फलीभूत, अवधूत भगवान श्री राम की तपोभूमि, मेरे राजनैतिक प्रेरणा स्रोत स्व. दिलीप सिंह जूदेव की भूमि, अपने बेहतर खानपान, वेशभूषा, नृत्य, प्राकृतिक सुंदरता, मीठी बोली और व्यवहार के लिए प्रसिद्ध, सन्ना की सुरम्य वादियों और चाय बागान की महक से परिपूर्ण, मेरी जन्म और कर्म भूमि जशपुर जिलेवासियों को जशपुर जिला स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के गंज शराब भट्टी के सुपरवाइजर गोविंद , गजानंद, शेख़ जमील और बादल को आबकारी विभाग ने ब्लेकलिस्टेड किया। आरोप है कि शराब भट्ठी के बाहर जमील और गजानंद के द्वारा अवैध रूप से ओवर रेट में शराब बिकवाकर सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे थे। शिकायत पर आबकारी विभाग ने जांच उपरांत बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ जमील और गजानंद आबकारी धराओ में जेल जा चुके है और गंज थाने में निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज है। दोनों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नेताओ और पुलिस थाने की…
publicuwatch24.-रायपुर। नारायणपुर में माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प धवस्त किए गए है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में नक्सलियों की प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। जवानों को नक्सलियों की सटीक लोकेशन मिल गई। तब इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तीन जिलों नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा पुलिस को ऑपरेशन के लिए उतारा गया। गुरुवार रात 11 बजे तक रेकावाया के जंगलों में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा था। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के अबूझमाड़ में…
publicuwatch24.-सुकमा। जिले के दोरनापाल क्षेत्र के किस्टारम में चली अंधड़ में सीआरपीएफ कैंप को खासा नुकसान पहुंचा है। कैंप के बैरकों की छत उड़ गई, वहीं टिन के शेड भी उड़ गए। कैंप को सुधारने के लिए जवान जुट गए। इधर अंधड़ व बारिश के कारण बारसूर की 132 केवी लाइन से ही बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई, जिसके चलते पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ता चला जा रहा है। वहीं बने मौसमी तंत्रों का खासा असर भी दक्षिण छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। अगले दो दिन मौसम के…