Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी-रायपुर के माध्यम से केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 दिवसीय इंस्टालेशन ऑफ सीसीटीवी कैमरा , फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर विषय पर 34 कैदी को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। में बंदी कैदियों को मिला सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण जिसमें सीसीटीवी इंस्टालेशन की तकनीकी तथा उद्यमिता विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन संचालक…
publicuwatch24.-रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा कि – कल से लगातार विभिन्न विषयों पर सत्र चल रहा है। देश भर से विद्वानजनों का यहाँ पर आना हुआ एवं सभी ने अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ में खनिज और वन संपदा का भंडार है, यहाँ कि मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है। गुड…
publicuwatch24.-रायपुर । बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर उत्साहित समर्थको ने राजधानी में लगाए अग्रिम जीत के बधाई वाले पोस्टर,पोस्टर लगाने वाले समर्थक गरियाबंद पालिका अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार मेमन (गफ्फू )बोले रायपुर के ही नहीं पूरे देश के जनता के दिलो में राज करने वाले मोहन भैया राजनीतिक मैदान में अजेय हैं। देश भर में लोक सभा चुनाव के परिणाम भले 4 को आयेंगे लेकिन रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर कार्यकर्ता न केवल पुरी तरह से आश्वस्त है बल्कि कॉन्फिडेंस का लेबल भी गर्मी की पारा के तरह चढ़ा हुआ है। रायपुर के…
publicuwatch24.-रायपुर । सुशासन से रूपांतरण विषय पर नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने अपना संबोधन आईआईएम रायपुर में चिंतन शिविर के दूसरे दिन के सत्र में दिया। कांत ने कहा कि छत्तीसगढ में विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। यह देश के सबसे खनिज समृद्ध राज्यों में से है। यहां मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दें तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी आधारभूत बिंदु हैं इन पर बढ़िया काम कर तेज विकास लक्ष्य भी पाए जा सकते हैं और जनकल्याण की…
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं। रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3…
publicuwatch24.-महासमुंद । लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा । मतगणना के परिणाम का टेबुलेशन करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा टेबुलेशन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है , जिन्हें कलेक्टर सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने कहा कि टेबुलेशन का कार्य अत्यंत सावधानी से किया जाने वाला कार्य है । परिणामों की प्रविष्टि निर्धारित प्रपत्रों में करते समय थोड़ी सी भी चुक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने प्रशिक्षण देते हुए कहा…
publicuwatch24.-रायपुर । निगम स्वास्थ्य अमले ने रात कटोरा तालाब चौक क्षेत्र की दुकानों सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां एक जूस सेंटर में भारी गंदगी पाए जाने पर सीलबंद किया। चौक क्षेत्र की 13 अन्य दुकानों में भी गंदगी मिलने पर संचालकों से कुल 13100 रूपये जुर्माना लेकर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई वाहन में प्रतिदिन देने कहा। चुनाव आचार संहिता हटते ही संबलपुर पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। यातायात महासंघ ने 10…
publicuwatch24.-जगदलपुर । बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ अन्य प्रदेश के दूसरे थानों में भी धोखाधड़ी के मामले पूर्व में दर्ज है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने शहर के 4 लोगों से नौकरी लगाने को लेकर 11 लाख 39 रुपये ठग लिया. आरोपी अपने आप को मंत्रालय नवापारा रायपुर का अधिकारी होना बताकर सभी को स्वास्थ्य विभाग में सहायक मार्शल के पद और बस्तर फाईटर में नौकरी लगाने का झांसा दिया. जिसके बाद…
publicuwatch24.–रायपुर/बंगाल । पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है। सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल समेत कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों के निधन व घायल होने का दुःखद समाचार मिला है। आपदाओं से प्रभावित हुए सभी आमजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। उत्तर बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तीस्ता नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन बंगाल में…
publicuwatch24.-दुर्ग । भिलाई में एक 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नातिन के बर्थडे के लिए केक लेने गया था, लेकिन झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय सिंह निवासी पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंची। पत्नी पार्वती (50) ने बताया कि जयसिंह सेक्टर 6 में मोची की दुकान चलाता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा…