Author: admin

उपमुख्यमंत्री शर्मा कवर्धा के पीजी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया publicuwatch24-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में कवर्धा नगर पालिका परिषद् द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और आवेदन लिया। उन्होंने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी…

Read More

publicuwatch24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Read More

publicuwatch24-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । पुरंदर मिश्रा भी राजभवन पहुंचे थे। दरअसल बीजेपी की साय सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है। इसी कड़ी में आज सुबह राज्यपाल विश्व भूषण हरिचदंन से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य मुलाकात की। बता दें कि बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की रेस में शामिल है। चर्चा है कि साय उन्हें कैबिनेट में शामिल कर सकते है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही दो नए मंत्रियों के नाम का ऐलान होगा। राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, गजेंद्र यादव और धरमलाल कौशिक के नामों की चर्चा हो रही है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास व राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व सुझाव रखे। दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे। बैठक में राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री चौधरी ने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर में आज से विश्व प्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरूआत हुई। बधाई देते सीएम साय ने कहा, 617 साल से मनाए जा रहे इस पर्व में जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा विधान किया गया और देव विग्रहों को चंदन से स्नान कराया गया। इस पर्व के अंतर्गत 27 दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी। मैं विश्वप्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।

Read More

publicuwatch24.-कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी व अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। इसकी सूचना कुछ माह पूर्व अधिकारियों को दे दी गई थी। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैल्थ वैलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एकत्र होकर तानसेन चौक में आंदोलन पर डटे हुए हैं। आंदोलन पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि उनकी तीन सूत्रीय मांग है। प्रमुख मांगों में 8 माह से लंबित कार्य आधारित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने X पर जानकारी देते बताया कि आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। कैबिनेट विस्तार दो तीन दिन में होने के संकेत बता दें कि कैबिनेट विस्तार अगले दो तीन दिन में होने के संकेत हैं लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सीएम साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून को मंत्री…

Read More

publicuwatch24.-पेंड्रा। एक जुलाई से देश भर में लागू होन वाले नए कानून भारतीय न्याय संहिता को लेकर अब पुलिस ने लोगों के बीच जाकर इसके प्रावधानों को समझाने की पहल शुरू की है। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में इस कानून को समझाने के लिए पहला सेमीनार प्रेस क्लब में किया गया। जिसमें जिले के पत्रकारों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले की एसपी भावना गुप्ता सहित विभिन्न कानून विशेषज्ञों के द्वारा नए कानून में वर्णित प्रावधानों को विस्तार से बतलाते हुए नए कानून में इलेक्ट्रॉनिकक साक्ष्यों के महत्व और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मूल उद्देश्य अब कारगर होता दिखाई दे रहा है। रायपुर की लक्ष्मी फुटान ने सपना संजोया था, जिसे अपनी आर्थिक तंगहाली की वजह से पूरा नहीं कर पाई थी, महतारी वंदन योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती है। उनके पति गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते है। लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई से घरेलु खर्च तो चल जाता था पर छोटी-मोटी जरूरतें की चीजों को खरीदने में काफी परेशानी उठानी पड़ती।…

Read More