Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। बलौदाबाजार घटना को लेकर पीड़ितों के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार घटना को अंजाम देने का काम किया है. घटना में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे. सभी को अपने राजनैतिक दल के नेता चुनने का अधिकार है. नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई. प्रतिपक्ष की सकारात्मक…
publicuwatch24.-रायपुर । राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह छह बजे यह सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं।…
publicuwatch24.-रायगढ़ । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 जून को कक्षा दसवीं से 12वीं एवं कालेज में अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की रूपरेखा तय करने एवं सफलता हासिल करने के तरीकों को बताने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपीचौधरी के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में दोपहर 02 बजे से आयोजित किया जाएगा। करियर गाइडेंस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा राज्य प्रशासनिक सेवा सैन्य सेवा चिकित्सा में प्रवेश इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में प्रवेश…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना एसबीआई कर्मी की लापरवाही से हुई है.दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा कार्यालय में आग लग गई. आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के…
publicuwatch24.-जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चयन किया है. कांग्रेस नेताओं ने उदय नाथ जेम्स को नेता प्रतिपक्ष चुना है, वहीं राजेश राय को उप नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. दोनों का चुनाव ऑब्जर्वर और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव एवं कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर की मौजूदगी में हुआ. दरअसल, कांग्रेस की महापौर और अन्य दो पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी में जाने की वजह से जगदलपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ठीक लोकसभा चुनाव से पहले बन गई थी,…
publicuwatch24.-रायपुर । दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “कल मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मैंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मैंने इस बारे में चर्चा की कि छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कैसे काम कर रही है और हम नक्सलियों के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर वे कहते हैं, आजादी के बाद से लोकसभा अध्यक्ष के लिए कभी चुनाव नहीं हुआ। इस बार विपक्ष ने इस परंपरा को तोड़ने का काम किया…
publicuwatch24.-बिलासपुर । ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कोबिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 में पकड़ा गया. आरोपी खुद को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स कर्मी (STF) बताता था. जीआरपी ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया. बीती रात चेकिंग के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2-3 रायपुर छोर की ओर मुंबई का रहने वाला युवक कल्पेश पाटिल ट्रेन के इंतजार में बैठे दिखा. जीआरपी के सिपाहियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने आप को मुंबई पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेसी आज घूम-घूम कर संविधान बचाने की दुहाई दे रहे हैं, संविधान खत्म हो जाएगा कहकर दुष्प्रचार फैला रहे हैं। ये वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही नेतृत्व में देश में आपातकाल लगाया था, लोकतंत्र की हत्या की थी। भारतीयों की आवाज को दबाने का काम किया था। तथ्य यह है कि फिरंगियों-अंग्रेजों से गांधी-सुभाष के नेतृत्व में लड़कर हमें जो आजादी मिली थी, वह 1975 में हमने खो दी थी। भारत में आज जो आजादी है, वह जेपी-लोहिया-अटल-आडवाणी जी जैसे महापुरुषों की देन है। यह कांग्रेस से लड़ कर पाई गई आजादी है,…
publicuwatch24.-रायपुर। आपातकाल को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, कि कांग्रेस व अन्य पार्टी लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टीयां हैं। भाजपा लोकतंत्र की संवाहक पार्टी है। लोकतंत्र का दमन किया गया, उसकी याद आज भी लोगों के जहन में है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विगत कांग्रेस सरकार में मिशाबंदियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, सम्मान राशि बंद कर दी गई थी। भाजपा सरकार बनते ही मिशाबंदियों को सम्मान मिला। इधर आपातकाल की बरसी पर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया…