Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में इन दिनो पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां एक पुलिस अधिकारी द्वारा महिला भक्तों से अभद्रता और धक्का देने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस होने के बाद संतोष धीरही नाम का पुलिस अधिकारी महिला के पीठ और सिर को पकड़कर धक्का देता दिख रहा है। जब महिलाओं और उनके परिजनो ने इसका विरोध किया तो उसने सुरक्षा ड्यूटी का हवाला देकर उन्हें वहां से भगा दिया गया। मंगलवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का अंतिम दूसरा दिन है। इसके चलते 30 जुलाई…
publicuwatch24.-रायपुर। आपदा में 70 लोगों की मौत पर CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण कई अमूल्य जिंदगियों के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है, हादसे से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। भूस्खलन में फंसे हुए लोगों को शीघ्र राहत और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। तीन…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एकलव्य खेलकूद प्रकल्प परिसर, रायपुर छात्रावास भवन एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के प्रभारी उपायुक्त संदीप साहू को निलंबित किया गया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि गुणवत्ताविहीन कार्य करने और काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। बता दें कि वनवासी विकास समिति के लिए…
publicuwatch24.–मनेंद्रगढ़। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दो दिन पहले मनेंद्रगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मनेंद्रगढ़ में विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया और कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं, मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को लाई गई पनीर की क्वालिटी खराब मिली। मामला सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं, पनीर की जांच के लिए सेंपल रायपुर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी जायसवाल के दौरे के दौरान उनके लिए खाने में पनीर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जब पनीर को काटा गया तो खराब निकला। हालांकि खराब पनीर…
publicuwatch24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़ । किसानों के फसल को होने वाले क्षति की भरपाई के लिए पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों का बीमा किया जाता है जिससे उनके फसल की क्षति का लाभ मिलता है। किसान 31 जुलाई 2024 तक पीएम फसल बीमा करा सकते हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खरीफ वर्ष 2023 में कुल 12 गांव के 1727 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इन किसानों को 42 लाख 19 हजार 497 का बीमा भुगतान किया गया है। उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाधित रोपाई, रोपण जोखिम, अधिसूचित क्षेत्र…
publicuwatch24.-रायपुर । महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस मुंबई राजभवन में बिदाई में औपचारिक बिदाई के बाद कल मंगलवार 30 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। बैस शाम 5 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचेंगे और रवि नगर निवास जाएंगे। बैस बीते पांच-छह वर्ष में पहले त्रिपुरा,फिर झारखण्ड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। बता दें कि राज्यपाल के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे ने विशेष सचिव विपिन कुमार सक्सेना के साथ राजभवन मुंबई में राज्यपाल रमेश बैस को कॉफी टेबल बुक ‘राजभवन पत्रिका’ की एक प्रति भेंट की। ई-बुक में राज्यपाल द्वारा 2023 और 2024 में भाग लिए गए कुछ महत्वपूर्ण…
publicuwatch24.-रायपुर । ठगी में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बैंक अकाउंट सप्लायर को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर प्रकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय राम प्रसादगुप्ता उम्र 66 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टाटीबंध आमानाका रायपुर, रिटायर्ड सिविल सर्जन ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 74.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, दिनांक 16/7/24 को रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 8/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर…
publicuwatch24.-बिलासपुर । बिलासपुर में पुलिस ने ATM से पैसे चोरी करने वाले उत्तरप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ATM में ग्राहकों के पैसे निकालने से पहले कैश शटर में पट्टी फंसा देते थे, जिससे रुपए बाहर निकलने के बजाए ATM के शटर में फंस जाता था। ग्राहकों को लगता था कि ATM से पैसा नहीं निकला। वहीं, उनके जाने के बाद बदमाश पट्टी हटाकर पैसों को निकाल लेते थे। तोरवा क्षेत्र में रहने वाले विरेंद्र सूर्यवंशी एटीएम मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारियों का जिला प्रभारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी एसबीआइ के एटीएम…
publicuwatch24.-रायपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बैस को राज्यपाल नहीं बनाए जाने पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने उन्हें रायपुर दक्षिण से अपनी किस्मत आजमा लेने की सलाह दी है। डहरिया ने कहा कि रमेश बैस जी बढ़िया हैं। छत्तीसगढ़िया नेता हैं और छत्तीसगढ़ियों के बारे में सोचते हैं। डहरिया ने कहा कि अब राज्यपाल से निवृत होकर आ रहे हैं तो उनको सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। इससे दक्षिण विधानसभा सीट खाली हुआ है तो उस पर जोर देना चाहिए। किस्मत आजमा लेना चाहिए। साथ ही पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाने पर…
publicuwatch24.-रायपुर । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ ने रायपुर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर विवेक शर्मा संचालक राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल समाज ने की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर व्ही के चौहान, युद्ध सेवा मेडल कारगिल योद्धा, कर्नल जेएसएस कक्कड़ योद्धा 1971 भारत पाक युद्ध, कर्नल (डॉ) हरेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ और…