Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर । विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सदियों से सदैव तल्लीन, प्रकृति के सच्चे सेवक आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी सदियों से प्रकृति की उपासना करते, सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखते आ रहे हैं एवं हमारी स्वर्णिम इतिहास की धरोहर का परचम थामे हुए हैं। राष्ट्र और समाज के उत्थान में आप सभी आदिवासी भाई-बहनों की महती भूमिका है। हमारी सरकार गौरवशाली आदिम संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन और आदिवासियों की खुशहाल जिंदगी, उनकी प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत है।…
publicuwatch24.-रायपुर। अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा 15 अगस्त के लिए जिलास्तर पर शुष्क दिवस का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी शराब दुकान, बार और होटल में शराब की बिक्री बंद रहेगी। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संचालित समस्त देशी मदिरा…
publicuwatch24.-मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा कस्बे के कुंभराज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया. हादसा उस वक्त हुआ जब स्टेशन मास्टर समेत 5 से 6 यात्री बिल्डिंग के अंदर थे. लेकिन समय रहते उसने बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक क्षतिग्रस्त स्टेशन भवन का निर्माण 60 साल पहले हुआ था. स्टेशन की इमारत ढहने से इस रूट की साबरमती, कोटा इंदौर और नागदा बीना जैसी कई ट्रेनों…
publicuwatch24.-गरियाबंद । जिले में एक दुखद घटना घटी है. यहां जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, भसेरा गांव निवासी कृष्णा साहू अपनी पत्नी लता साहू और चार बच्चों के साथ रात में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. तभी देर रात एक जहरीले सांप ने लता साहू और उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या साहू (13 वर्ष) जो कक्षा 9 की छात्रा है, को डस लिया. घटना की जानकारी मिलते ही…
publicuwatch24.-भोपाल। मुख्यमंत्री से जुड़ी घोषणाओं या महत्वपूर्ण प्रकरणों के निर्देशों के पालन में लेटलटीफी की तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्देशित महत्वपूर्ण प्रकरणों पर देरी करने अथवा ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभाग प्रमुखों को चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रेषित ए प्लस एवं ए मानिट के महत्वपूर्ण प्रकरण नोटशीट के माध्यम से विभागों को भेजे गए हैं। विभागों द्वारा पोर्टल पर टारगेट डेट एवं फॉलोअप डिटेल्स समय पर नहीं…
publicuwatch24.-रायपुर । देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में लहराएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की शुरूआत की। जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” का उद्घोष किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्वस के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 09 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है। सड़क निर्माण के दौरान गई जमीन, नहीं मिला मुआवजा मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए बालोद निवासी बोधनलाल के भूमि के…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की बालिका रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था। उक्त राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।
publicuwatch24.-रायपुर। शराब घोटाला और नकली होलोग्राम प्रकरण की पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल से अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को रायपुर लाया जा रहा है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। दोनों को प्रिजन वैन से लाया जा रहा है। प्रिजन वैन में सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर और जीपीएस लगाया गया है, जिसकी निगरानी अधिकारी कर रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में अनवर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल भेजा था। इस बीच हाई कोर्ट से जमानत के बाद…
publicuwatch24.-महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर त्वरित अमल की जा रही है। आवारा पशुओं को सड़क से हटाने की कारवाई नगरीय निकायों में प्रारंभ कर दी गई है। बसना, सरायपाली, बागबाहरा, महासमुंद सहित नगरी निकायों में कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई संबंधित सीएमओ के नेतृत्व में की जा रही है। ज्ञात है कि कलेक्टर ने पदभार संभालते ही सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए थे। आज उन्होंने समय सीमा की बैठक में भी उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने कहा। जिसका असर दिखाई दे रहा है पशु मालिकों को भी समझाइश…