Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप
- स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
- दिशा समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा और गुणवत्ता पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोर
- तेंदूपत्ता समेत वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का फोकस, 321वीं बैठक में बिक्री प्रक्रिया की समीक्षा
- बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
- राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में दशहरे का पर्व इस बार और भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में इस वर्ष विशेष आकर्षण 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला है, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट लंबे पुतले भी तैयार किए गए हैं। दशहरे की इस महाआरती और रावण दहन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। हर साल की तरह इस बार भी WRS कॉलोनी का दशहरा…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने X पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आयुधं परमं शस्त्रं धनुर्वेदं च शाश्वतम्। सर्वं तव प्रसादेन मम विजयति सर्वदा॥
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सुबह राजभवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर झाडू लगाकर कचडे़ को एकत्र कर उसका निपटान किया।
publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस ने एक बार फिर अवैध पेट्रोल डीजल यार्ड को पकड़ा है। घर के ब्यारे को यार्ड बनाकर उसमें अवैध रूप से रखे 26540 लीटर पेट्रोल डीजल समेत तीन ट्रैक्टर टैंकर जब्त किए गए। विधानसभा पुलिस ने यार्ड मालिक समेत स्टाक करने वाले 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड -3 पर ग्राम टेकारी और पिरदा में अवैध रूप से आयल यार्ड संचालित है। जहां अवैध रूप से पेट्रोल,डीजल के ट्रैक्टर टैंकर पार्क किए गए हैं। और प्लास्टिक, टीन के ड्रमों में भी हजारों लीटर स्टाक कर रखा…
publicuwatch24.-सुकमा. देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव की है. मृतक की पहचान सलातोंग निवासी 50 वर्षीय रव्वा सोना के रूप में हुई है। नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, घर में खाना खा रहे रव्वा सोना को नक्सली बुलाकर ले गए और कुछ दूर ले जाकर बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी। मृतक का बेटा हुंगा भी नक्सलियों के पीछे-पीछे गया, लेकिन डर से भागकर घर पहुंचा और गांव वालों को सूचना दी।
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज टाऊनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के नेतृत्व और उनके मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। Also Read – नक्सलियों ने ग्रामीण को घर से उठाया, जंगल ले जाकर किया मर्डर मुख्यमंत्री साय…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में…
publicuwatch24.-रायपुर। आज यानी 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री आजाद चौक पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शास्त्री चौक जाएंगे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसके बाद रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित…
publicuwatch24.-रायपुर। देशभर में 2 अक्टूबर यानी आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनाती की गई। ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा कर रहे हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होता है। यही कारण है कि जवानों की ड्यूटी…