Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में गरीब महिलाओं को रोजगार देने का झांसा खुलवाए गए बैंक खाते में 15 करोड़ का लेन-देन किया गया। यह रकम आनलाइन सट्टे से जुड़ी हुई है। महिलाओं के बैंक खाते की पासबुक और एटीएम अपने पास रख लिए गए थे। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपित समाजसेवी शोभा ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओं ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर नारी शक्ति पार्टी नाम की संस्था की संचालिका शोभा ठाकुर के नाम पर शिकायत दर्ज कराई थी। रोजगार देने के नाम पर संस्था चलाने वाली आरोपित शोभा ने पीड़ितों से…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग: जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी है. पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, श्री आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बिलासपुर में बिलासपुर पुलिस रेंज की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में ‘उद्योग समागम’ में की भागीदारी छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘उद्योग समागम’ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राजभवन के दरबार हॉल में आज आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तीन उत्कृष्ट शिक्षकों बिलासपुर जिले की डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम जिले के राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार और दुर्ग जिले की डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह प्रधान पाठक, व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., शिक्षक एल.बी., सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी वर्ग के 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में शिक्षक दिवस का जितना उत्साह और…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव . शिक्षक दिवस के दिन नशे में धुत आरक्षक ने बाइक सवार शिक्षक को हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी से ठोकर मार दी. इस घटना में शिक्षक के एक पैर की हड्डी टूट गई. वहीं शिक्षक के साथ बाइक पर सवार अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरक्षक का नाम महेंद्र मंडावी है. शराब कि नशे में आरक्षक ने तुमड़ीबोड थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में हाईवे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सर्वश्री बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, लक्ष्मी ध्रुव…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना साकार होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी 11 हजार 600 से अधिक ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों का जाल बिछाया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं कुलदीप शर्मा, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने शिक्षक दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को रचने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. भारत उच्च शिक्षा के मामले में शुरू से ही समृद्ध रहा है. दुनिया को शून्य भी भारत ने ही दिया. आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञ भारत ने दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए नई शिक्षा नीति लागू की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भले ही इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान एक क्लिक में उपलब्ध है, लेकिन अनुभाग और जीवन…

Read More