Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर । वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी मेहनतकश कर्मचारियों के लिए श्रम सम्मान राशि के रूप में 12.34 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। जिस पर सीएम साय ने कहा, अब वन विभाग के 6,100 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की दर से श्रम सम्मान राशि का लाभ मिलेगा, जो उनके कठिन परिश्रम का सच्चा सम्मान है। इससे पहले, इसी वित्तीय वर्ष में हमने 9.21 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की थी। हमारी सरकार की इस पहल से इन कर्मचारियों को न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और पहचान भी मिलेगी। …
publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सपरिवार कन्या भोज कराया। बता दें कि धूमधाम के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्रि के पर्व का समापन होने वाला है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के पर्व में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व है क्योंकि इसी दिन कुंवारी कन्याओं के रूप में माता रानी की पूजा की जाती है, उनको भोज कराया जाता है और फिर दक्षिणा देकर उनकी विदाई की जाती है। कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि की पूजा और व्रत पूर्ण माना जाता है।
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीगसढ़ के विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीगसढ़ के सांसदों को अब यात्रा भत्त 10 रुपये प्रति किलोमीटर के स्थान पर सीधे 20 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर…
publicuwatch24.-सक्ति। बरपाली गांव में बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. पिकअप में सवार 20 लोग नहर में गिर गए थे, जिसमें से 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. वहीं 3 बच्चे लापता हो गए थे, जिनकी काफी खोजबीन की गई और कल एक बच्चे का शव बरामद किया गया. वहीं आज दो दिन बाद दो अन्य लापता बच्चों का शव मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप हादसे में लापता जिन दो बच्चों का आज शव मिला है उनकी पहचान…
publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय…
publicuwatch24.-कोरबा। ट्रैफिक जवान ने युवती की जान बचा ली। 07.10.2024 को पावर हाउस रोड सुनालिया पुल के पास नायक क्र. 101 कृष्णानंद रायसागर की ड्यूटी ट्राफिक टीम में लगाई गई थी। रात्रि लगभग 8:45 बजे एक युवती अचानक सुनालिया पुल से छलांग लगा दी। मौके पर तैनात सउनि मनोज राठौर के टीम में कार्यरत उक्त पुलिसकर्मी के द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए युवती को बचाने के लिये बहती नहर में बिना समय गवाएं कूद गये, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे की वजह से युवती का काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल…
publicuwatch24.-रायपुर। साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में गुरूवार शाम 5 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यशाला में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा कि साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण यह दो ऐसे विषय…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भारतीय जनसंपर्क सोसायटी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित पाठक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय जनसंपर्क सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष श्री शाहिद अली उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।