Author: admin

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाज़ार। दाऊ कल्याण सिंह जी के गांव तरेंगा (भाटापारा) से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।श्री अग्रवाल ने इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 33/ 11 किलोवॉट विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन किया। इसके अलावा अग्रवाल ने तरेंगा में धान खरीदी अहाता हेतु 20 लाख,सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख और प्राथमिक शाला तरेंगा में पेवर ब्लॉक हेतु 5 लाख रुपये की मंजूरी भी दी।सांसद अग्रवाल ने इस अवसर पर दाऊ जी की दानशीलता…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र अब पोषण और देखभाल के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनते जा रहे हैं। महासमुंद जिले के शहरी सेक्टर-1 अंतर्गत संजय नगर-2, दलदली रोड और विश्वकर्मा वार्ड स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र इस परिवर्तन की सजीव मिसाल हैं। रंग-बिरंगी दीवारों, शैक्षणिक चित्रों, खेल-खेल में सीखने के तरीकों और खिलखिलाते बच्चों की उपस्थिति ने इन केंद्रों की छवि पूरी तरह बदल दी है। दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी और संदेश “जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा”, “लड़का-लड़की एक समान” न केवल बाल देखभाल का संदेश दे रहे हैं बल्कि समाज…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर एक ट्रक को रोका और उसमें से लगभग 25 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की। इस मामले में पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किसी ट्रक के जरिए एक बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग की जहां एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर छुपाई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्य में परंपरागत चिकित्सा और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर में राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से भाग लिया और वैद्य समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में पारंपरिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा को संगठित करना और इसकी उपयोगिता तथा नवाचारों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए परंपरागत वैद्य, आयुर्वेदिक चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी विधाओं और उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और वैज्ञानिकों के बीच इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बढ़ाने, राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, शासन के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए इसरो की तकनीक के उपयोग तथा स्कूल–कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए इसरो द्वारा संचालित गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने इसरो की उपलब्धियों की सराहना…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। “राम काज कीने बिनु, मोहि कहाँ विश्राम…” के नारे के साथ सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में रायपुर रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन यात्रा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “जय श्रीराम” के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांसद अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का स्मरण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित सुजलाम भारत – जल संचय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जल रक्षा मिशन मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर प्रशंसा मिली है। नई दिल्ली स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जल रक्षा के राजनांदगांव जिले में किए जा रहे प्रयासों-नवाचारों का पूरा प्रजेंटेशन अधिकारियों ने दिया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के जल संरक्षण, भू-जल प्रबंधन एवं जल साक्षरता से जुड़े नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की डायरेक्टर अर्चना वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्रीमती अर्चना वर्मा…

Read More

publicuwatch24.-मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। PM मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे। उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड होगा। PM 3:30 बजे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने x पोस्ट में बताया, दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और निर्माण से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी ली। करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह स्विमिंग पूल खेल प्रेमियों के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्य में लगे अभियंताओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कमल…

Read More