Author: admin

publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी। शिक्षकों के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि की। X में सीएम साय ने लिखा, हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है। व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा। अंतिम संस्कार के रूप में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक मूक-बधिर युवती के साथ अमानवीय सामूहिक उत्पीड़न के मामले में पांच दोषियों की सज़ा को बरकरार रखते हुए न्याय का संदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की खंडपीठ ने पीड़िता की सीमित संचार क्षमता के बावजूद उसकी गवाही की सच्चाई पर भरोसा जताया और फोरेंसिक व डीएनए साक्ष्यों के आधार पर सजा को पुष्ट किया। दोषी पाए गए संजीव कुमार कुजूर, सूरजदास, डोले कुजूर, कृष्ण कुमार, और गौरीशंकर को अतिरिक्त सत्र न्यायालय, बिलासपुर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 342 और 376 (डी) के तहत 25 वर्षों…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा के रहने वाले 11 साल के अर्जुन अग्रवाल ने कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC में 12 लाख रुपए जीते हैं। अर्जुन कक्षा छठवीं के छात्र हैं। शो से वापस आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया है। वहीं दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक अपने कार्यालय में बुलाकर अर्जुन का सम्मान किया है। इस मौके पर अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है। उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले। अर्जुन ने कहा – अमिताभ बच्चन से मिलकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आगामी उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का जनसंपर्क जारी है, प्रत्याशी सुनील सोनी ने पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड, टिकरापारा वार्ड और संजय नगर वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्तगण के साथ बड़ी संख्या में स्थानीयजन भी उत्साहपूर्वक इस जनसंपर्क में शामिल हुए। इसे लेकर प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि अपनों के बीच आशीर्वाद का सिलसिला जारी है, उपचुनाव में कमल खिलने के बाद विकास का सिलसिला भी दोगुनी तेजी से जारी रहेगा। …

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक के 555 वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा कि “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की । इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गर्ग ने लंबित गंभीर अपराधों और शिकायतों का सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए उनके त्वरित निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्राइम डाइजेस्ट रजिस्टर की जिन कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की जाएगी उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रोजनामचा एंट्री को समय पर वरिष्ठ कार्यालयों में नहीं भेजने वाले थाना प्रभारियों को फटकार लगाई गई और उन्हें सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। आईजी गर्ग ने नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कल बलौदाबाजार में पत्रकारों पर मानहानि या केस दर्ज करने की धमकी दी। वे विभाग के किसी अधिकारी द्वारा हर माह 4 हजार रूपए वसूलने संबंधी प्रश्न पर भड़क गए। जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल होने गए मंत्री से न्यूज चैनलों के संवाददाताओं ने पूछा कि आपने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि एक माह में झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी? जो अब तक नहीं हुई। इस पर जायसवाल ने धमकी दी कि आप सबूत दिखाइए अन्यथा आपके ऊपर भी मानहानि का केस करेंगे।

Read More