Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
Author: admin
publicuwatch24.com-रायपुर। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण की संख्या एक अरब के पार हुई। जिस पर सीएम साय ने कहा, मां और प्रकृति के प्रति देशवासियों का यह प्यार एवं स्नेह अतुलनीय है, क्योंकि दोनों ही निःस्वार्थ प्रेम के प्रतीक होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का सहृदय आभार।
publicuwatch24.com-रायपुर। धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव ने कभी नहीं सोचा था कि उसका अपने खेल के प्रति जुनून एक दिन उसे मुख्यमंत्री से रूबरू करवा देगा। आज जब रितिका को मोबाइल पर वीडियो कॉल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेहमयी चेहरा नजर आया तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसकी बात प्रदेश की मुखिया से हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने रितिका से बात करते हुए उसके बैडमिंटन के हुनर को सराहा और उसका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह अपने बैडमिंटन के हुनर को निखारिये। खूब आगे बढ़िये और…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी दिल्ली में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था हमारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारिका स्थित संस्था का भ्रमण किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी ली। यह संस्था छोटे-मोटे रोजगार कर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों के महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं उनके व्यक्तित्व विकास, और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। श्री डेका ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की साथ ही छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कैंप लगाने का अनुरोध किया। श्री डेका के अनुरोध पर…
publicuwatch24.-रायपुर। सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत अच्छी नीति बनी है. सरकार में हमारे उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग नीति बनाई है. हमारे अधिकारियों ने खूब मेहनत की है, और उद्योगपतियों से भी सलाह ली गई है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक लंबे के समय के बाद उद्योग जगत सहित सभी स्टैक होल्डर से चर्चा करने के साथ राज्य की वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह से विचार करके औद्योगिक नीति 2030 बनाई गई है. हमारी उद्योग नीति…
publicuwatch24.-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सब्जी से लदे पिकअप और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि बड़े पिता का बेटा घायल है। घटना पटना थाना क्षेत्र के महोरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अभिषेक साहू, अविनाश साहू और छोटू निवासी तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप क्रमांक CG 16 CP 3671 में सब्जी लोड कर जा रहे थे। इसी दौरान महोरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 15 A…
publicuwatch24.-रायपुर/झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी (उत्तर प्रदेश) में हुई आग दुर्घटना में नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल माता-पिता और परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें। साथ ही, घायल शिशुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
publicuwatch24.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नागरिकों की सूझबूझ और उनके सामर्थ्य की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इन नागरिकों की तरक्की को लगातार आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स की लीडरशिप समिट शनिवार को कहा कि जिस शक्ति ने भारत का भाग्य बनाया है, भारत को दिशा दिखाई है, वह भारत के सामान्य मानव की सूझबूझ और उसका सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज जब भारत छोड़कर जा रहे थे, तो ये कहा गया कि ये देश बिखर जाएगा, टूट जाएगा। ऐसे ही जब इमरजेंसी लगी तो कुछ लोगों ने ये…
publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने महामंडलेश्वर श्री मनमोहनदास जी श्री राधे राधे बाबा का आशीर्वाद लिया। X पर मंत्री नेताम ने लिखा, आज रायपुर एयरपोर्ट परिसर में आदरणीय महामंडलेश्वर श्री मनमोहनदास जी श्री राधे राधे बाबा (संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री, संत समिति, केंद्रीय बोर्ड) से सौजन्य भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक उन्नति, और मानसिक शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। उनके प्रेरक विचारों और मार्गदर्शन ने आध्यात्मिक जीवन को सुदृढ़ करने की नई ऊर्जा प्रदान की।
publicuwatch24.-रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है। …
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति दी। स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही लाला जी ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ओजस्वी विचार आज भी हमें प्रेरित करते है और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते है। हम सभी को…