Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भरी बरसात में छात्र-पालक ने स्कूल में ताला जड़कर किया प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल…
- पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत
- नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया
- दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई
- पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा
- छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
Author: admin
सीएचसी में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, गर्भवती माताओं को मिलेगा लाभ Publicuwatch24.com-रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्राम गिधाली की गर्भवती महिला कुलेश्वरी पति अर्जुन का सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण शल्यक्रिया को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद बनकर, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. सीमा ठाकुर एवं डॉ. एस.आर. कोवाची की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पूरा ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित रहा और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से अब उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को प्रसव हेतु राजनांदगांव या निजी अस्पतालों की ओर…
ग्रामीण आजीविका में खुला नया अध्याय Publicuwatch24.com-रायपुर। ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आजीविका के नए अवसर खुल रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी योजना के तहत अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी के निवासी मदन राम ने अपने खेत की 30 डिसमिल भूमि का सदुपयोग करते हुए बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कराया है। यह तालाब पूर्णतः वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है, जिसमें जल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बायोफ्लॉक शीट, ऑक्सीजन मशीन, सबमर्सिबल पंप और जनरेटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ लगाई गई…
Publicuwatch24.com-जशपुर। जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खजरीढाप स्थित गांधी चौक मोहल्ला में बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। समस्या के त्वरित निदान पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस मंत्रालय में शुरू हुआ। रोजमर्रा के प्रशासकीय कार्य प्रभावित न हो इसलिए अवकाश के दिन आयोजित कॉन्फ्रेंस पहली बार समय से पहले शुरू हुआ, जिसमें मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रहे हैं। खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ बैठक में चर्चा शुरू हुई। आगामी धान खरीदी को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने किसान पोर्टल…
Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लगभग 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ औसत प्रतिदिन आवास पूर्णता के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुशासन और नवाचार के माध्यम से आवास योजना में आने वाली आपत्तियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक…
Publicuwatch24.com-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.…
Publicuwatch24.com-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के ग्राम पंचायत विष्णुपुर पीवी 101 में दामाद के घर 500 लोगों ने डेरा डाल दिया है। दरअसल युवक ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की आदिवासी युवती से लव मैरिज की है। उनका कहना है, कि आदिवासी समाज की परंपरा है, यदि समाज की युवती अन्य समाज के युवक से शादी करे, तो दामाद को आदिवासी समाज को बकरा-मुर्गा भात खिलाना पड़ता है और अन्य सामग्री दंड स्वरूप देनी पड़ती है। दामाद ने अब तक इसका निर्वाह नहीं किया है। इसी परंपरा का पालन कराने युवती के गांव और आस-पास के 45…
Publicuwatch24.com-खैरागढ़। छुईखदान पुलिस ने नगर के सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में हुए चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। यह चोरी 8 और 9 अक्टूबर की रात सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में हुई थी। अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर लगभग 4 किलो चांदी के गहने, चांदी का सिक्का, पायल और देवी-देवताओं की मूर्तियां सहित कई आभूषणों की चोरी कर फरार…
राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे बस्तर संभाग के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए गए। बैठक की शुरुआत निर्धारित समय से पहले हुई, जिसने पूरे प्रशासन को मुख्यमंत्री की वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित कार्यशैली का सीधा संदेश दिया। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ से ही…
Publicuwatch24.com-रायपुर। मंत्रालय में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कोरबा जिले के प्रदर्शन की विशेष सराहना की गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरबा में योजना का क्रियान्वयन प्रभावशाली रहा है और इसे अन्य जिलों के लिए उदाहरण माना जा सकता है। बता दें कि पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के काम पर सवाल उठाते हुए सरकार से उन्हें हटाए जाने की मांग की थी। कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा के दौरान सरकार ने अब उनकी पीठ थपथपाई है। दरअसल कलेक्टर्स कांफ्रेंस के दौरान कलेक्टर अजीत…