Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वाले सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं ठेलों पर अब कार्रवाई होगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम सड़कों के किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी। शुरू हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो ऑटो को जब्त किया है। वहीं नगर निगम की टीम ने 4 ठेलों को अंबेडकर चैक के पास से जब्त किया है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय पेपर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से गहने भी बरामद हुए हैं। इन्हें वे अक्टूबर में लोकल ट्रेन से चोरी किए थे। मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ बिलासपुर जीआरपी ने धारा 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। जब्त गहनों की कीमत 81 हजार 170 रुपये आंकी गई है। यह गैंग 08737 रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान पकड़ा गया है। अज्ञात चोर महिला यात्री के लेडिस पर्स की चेन खोलकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर पहुंचे है। जहां संगोष्ठी जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उनका निर्देश ना मानते हुए अपनी मर्जी से कार्य करने वाले टीआई, एसआई और सिपाहियों का तबादला किया है। उन्होंने 38 लोगों की ट्रांसफर लिस्ट निकाली है। इसमें 7 TI, 4 SI, 3ASI, 8 हवलदार और 16 आरक्षक शामिल हैं। इसमें दो निरीक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला लगातार सभी थाना प्रभारी और उनके स्टॉफ को यह निर्देश देते आ रहे थे कि वो किसी प्रकार की गलत गतिविधियों में शामिल ना हों। साथ ही थाना क्षेत्र में नशा और जुआ सट्टा जैसी कोई भी चीज नहीं चलने दी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस MLA कवासी लखमा ने चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कहा कि वे महान भगवान हो गए हैं। कवासी लखमा ने EVM की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे और कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। दरअसल, कवासी लखमा ने बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। लेकिन भारत…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां सरकार के स्तर पर लगातार हो रही हैं। चुनाव आयोग मतदाता सूची बना रही है और सरकार की स्तर पर जो तैयारियां होनी चाहिए वो तैयारियां हो रही हैं, कुछ और कार्यवाहियां बची हुई हैं उन कार्यवाहियों को जल्द से जल्द पूरा करके नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे।” बता दें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता मे बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वामी विश्वापानंद ने मंत्री राम विचार नेताम का हाल चाल जाना। x पर मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि आज रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर में नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम से पधारे पूज्य स्वामी विश्वापानंद जी ने मुझसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने स्नेहपूर्वक मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की। स्वामी जी की इस स्नेहिल भावना और अपनत्व भरे आशीर्वचनों के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नया रायपुर अटल नगर स्थित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गत दिवस सम्मिलित हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read More