Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
- विशेष लेख : जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत सीएम साय ने आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीएम ने कहा, यह नई विमान सेवा न केवल इन शहरों के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का निर्माण करेगी, साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इस नई विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री का आभार एवं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई! इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज , विधायक प्रबोध मिंज ,…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की टैगलाइन , उनका गृह ग्राम और विधानसभा क्षेत्र ,महतारी वंदन योजना की पात्रता और मिलने वाली राशि , छत्तीसगढ़ी में सब्जी – भाजी , फलों के नाम , यहाँ बोले जाने वाली बोली और भाषा , विमान सेवाओं की रीजनल कनेक्टिविटी, यह ऐसे सवाल थे जो युवाओं के बीच खुशहाल एक साल इवेंट आयोजन के दौरान चर्चा का विषय रहे । छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल नामक इवेंट का तीसरा सफल आयोजन कटोरा तालाब के उद्यान में किया गया। यहाँ उद्यान में भ्रमण करने आए युवा और बच्चों ने…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रश्नकाल की शुरुआत प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम के मुद्दे के साथ हुई। कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने इस मुद्द को उठाया। जिसके सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल नहीं दे पाए। जिसके बाद विधायक राजेश मूणत ने हमर क्लिनिक के बंद पड़े निर्माण का मुद्दा उठाया। विधायक राजेश मूणत ने पश्चिम विधानसभा में 17 भवन में 3 का निर्माण पूरा हुआ है। जिसमें हमर क्लिनिक लिख दिया, लेकिन उसमे न स्टाफ है न उसमें सेटअप है। न दवाई है। यानी पूर्व सरकार…
publicuwatch24.-रायगढ़। शादीशुदा आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। कॉन्स्टेबल की पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो उसने किसी को नहीं बताने की बात कही। लेकिन आरक्षक की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 27 साल की युवती की रिपोर्ट के मुताबिक, वो किसी शिकायत के सिलसिले में साल 2022 में रायगढ़ सिटी कोतवाली पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात आरक्षक शशिकांत चौहान से हुई। पहली मुलाकात में ही शशिकांत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। वॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी। जिसके…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए…
पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिकित्सकों की टीम के साथ श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता publicuwatch24.-रायपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री…
publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है. राइस मिलर्स लगातार धान उठा रहे हैं. 55 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है. तेज गति से धान का उठाव हो रहा है. कांग्रेस की आदत रही है, जब अच्छा काम होता है तो उनके पेट में दर्द शुरु हो जाता…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया एवं विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।
publicuwatch24.-रायपुर। कोरबा पहुंचे CM विष्णुदेव साय बाबा गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए। सीएम ने कहा, कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। “मनखे-मनखे एक समान” के महान विचार से समाज में समरसता और समानता की अलख जगाने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक, संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की…