Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने महाकुंभ भगदड़ पर कहा, प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें। मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें। पीएम मोदी का ट्ववीट – प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला लाजपत राय जी का जीवन देश के लिए समर्पण, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री श्री साय ने लाला लाजपत राय जी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं…
publicuwatch24.-रायपुर। जम्मू कश्मीर में उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। युवा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप के लिए आगे आएं लेकिन यह तभी सफल होगा जब यहां शांति होगी। कश्मीर के युवा, अमन एवं शांति के लिए कार्य करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दें। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम‘ के तहत छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के युवाओं से रूबरू होकर उक्त बातें कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र…
publicuwatch24.-रायपुर। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल की। मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं बीजेपी में देख रही है। स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे। नामांकन रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM…
publicuwatch24.-कांकेर। भानुप्रतापपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भगवती गजेंद्र सहित सभी 15 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर विधायक सावित्री मंडावी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, जनक नंदन कश्यप, पूर्णचंद्र पाढ़ी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद चुनावी माहौल में और भी तेजी आ गई है, और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी भगवती गजेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि…
publicuwatch24.-रायपुर। मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सीएम साय से आशीर्वाद लिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी भाजपा के बड़े नेता रैलियों में शामिल होंगे। वहीं रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई है। रायपुर में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे और 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन देने जाएंगे। कांग्रेसी भी शाम को रैली के साथ ताकत दिखाते हुए नामांकन करने वाले थे, लेकिन रायपुर मेयर…
publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में टॉयलेट की बदहाल स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने शिक्षा सचिव को इस मामले में 10 फरवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों का बजट मिलने के बावजूद स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हाईकोर्ट ने इन परिस्थितियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बावजूद सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाती है।…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आचार संहिता के बीच आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले हैं। अब एस प्रकाश को परिवहन विभाग के सचिव पर पद पर पदस्थ करते हुए परिवहन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सी.आर. प्रसन्ना को अब अपने मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS यशवंत कुमार को ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर पदस्थ…
publicuwatch24.-बिलासपुर। सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-ए में साईं बैग्स उद्योग के लिए भवन का निर्माण हो रहा था। पहली मंजिल की छत की ढलाई की जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिस्त्री वाइब्रेटर का उपयोग कर रहे थे, तभी सेंट्रिंग प्लेट को सहारा देने वाली…
publicuwatch24.-खैरागढ़. जिले के छुईंखदान नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने यहां बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में आई नम्रता गिरिराज किशोर दास को नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित कर दिया है. नम्रता देवी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास की पत्नी है. उन्होंने सोमवार को अपने पति के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था. कांग्रेस में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उन्हें छुईंखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर…