Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर/पटना। बिहार चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने संगठन की अहम बैठक ली, जिसमें MP बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए, सांसद अग्रवाल ने बताया, बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर चुनाव की तैयारियों, जनसमस्या समाधान और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पूर्ण विश्वास है कि, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे और बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर एयरपोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने x पोस्ट में लिखा, आज पटना, बिहार प्रवास के दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। दिवाली की छुट्टियों के बीच चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बिलासपुर संभाग के जिलों के कोर्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। शुक्रवार (24 अक्टूबर) को इस दौरान उन्होंने रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा में अदालतों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही न्यायिक अफसरों की बैठक लेकर पुराने और लंबित केस का तुरंत निराकरण करने सहित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। चीफ जस्टिस सिन्हा ने रायगढ़ में वकीलों से मुलाकात करने के बाद जिला कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले निरीक्षण की कमियों दूर करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने रायगढ़ के वकीलों से चर्चा कर कोर्ट…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। बस्तर में सरेंडर किए नक्सलियों को अब रायपुर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। शहर की बड़ी इमारतें, चमचमाती सड़क से लेकर सदन तक दिखाया जाएगा। शहर में तेजी से हो रहे विकास और टेक्नोलॉजी को नक्सलियों को दिखाएंगे। वहीं सरकार सरेंडर नक्सलियों के स्किल डेवलपमेंट की भी कोशिश करेगी। पुनर्वास केंद्रों में रह रहे सरेंडर नक्सली अपने परिजनों से बात कर सकें इसके लिए सरकार हर एक सरेंडर नक्सली को फ्री में मोबाइल भी देगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जल्द ही फोन उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हथियार छोड़े आए नक्सलियों…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव समारोह में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचेंगे। ऐसे में उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो रहीं हैं। शुक्रवार को CM विष्णुदेव साय ने दौरे से पहले सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। 12 लोकनृत्यों के माध्यम से PM मोदी का स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से नवा रायपुर M-01 आवास तक 12 मंच बनाए गए हैं। हर मंच पर एक लोकनृत्य के माध्यम से कलाकार स्वागत करेंगे। शैला नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा की अलग- अलग मंचों से प्रस्तुति दी जाएगी। मंचों में कलाकारों के साथ BJP कार्यकर्ता PM का स्वागत…

Read More

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा।…

Read More

रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष राज्य सरकार भव्य रजत राज्योत्सव मनाने जा रही है। राजधानी नया रायपुर में 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और आधुनिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान देश के पहले आदिवासी डिजिटल संग्रहालय, नया विधानसभा भवन और ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ‘शांति शिखर’ अकादमी का भी उद्घाटन करेंगे। वे सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय उपचार से लाभान्वित बच्चों से भी मुलाकात करेंगे। संस्कृति मंत्री…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री साय से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय को 9वें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।…

Read More

*खनिजों से चमक रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था – खनिज राजस्व में 34 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि* रायपुर 23 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ यह नाम अब केवल हरियाली और संस्कृति का पर्याय नहीं रहा, बल्कि भारत की खनिज राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। देश के कुल खनिज भंडार का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा है। यही कारण है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में खनिजों का योगदान लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी में खनिज क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। राज्य गठन के समय…

Read More