Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.–डोंगरगढ़। गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी आएंगे, जहां वे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी के समाधि स्थल पर आयोजित “प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव” में शामिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन आचार्य विद्यासागर जी की पुण्य तिथि पर किया जा रहा है, और इस कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु एवं जैन समाज के लोग जुट रहे हैं। अमित शाह के दौरे से पहले, प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने इस स्थल का दौरा किया और आचार्य विद्यासागर जी की समाधि के दर्शन किए और जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम अरुण…
publicuwatch24.-जगदलपुर. जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर जानलेवा हमला होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान अपनी स्कूटी से घर जा रहे, तभी अज्ञात हमलावारों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. यह घटना शुक्रवार रात की है. समीर को गंभीर चोटें आई है. उन्हें 112 वाहन से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नगर निगम के 70 वार्ड के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का यहां कार्यकर्ता सम्मेलन था। जिसमें हमारे प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और हमारे सभी विधायक एकत्रित हुए… बहुत अच्छे से यह सम्मेलन संपन्न हुआ है… भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास है और निश्चित रूप से हम रायपुर नगर निगम का चुनाव जीतेंगे…”
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 58, शाहिद पंकज विक्रम से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी लीला तेजा जैन ने भाजपा की प्रत्याशी स्वप्निल मिश्रा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इस महत्वपूर्ण निर्णय में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लीला तेजा जैन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और विकास एवं सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। लीला तेजा जैन ने…
चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां दीक्षांत समारोह के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम की रिहर्सल की गई publicuwatch24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा…
publicuwatch24.-सारंगढ़। सारंगढ़ में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 212 किलो से अधिक चांदी जब्त की। जब्त की गई चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 91 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी GST और IT विभाग को भी दी है। यह घटना सरिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया। पुलिस विभाग अब इस मामले की जांच…
publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ में ह्यूमन मेटा-पन्यूमोवायरस (HMPV) का पहला मामला सामने आया है। कोरबा जिले में तीन साल के एक बच्चे में यह संक्रमण पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। अच्छी खबर यह है कि संक्रमित बच्चा फिलहाल स्वस्थ है और डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है। HMPV क्या है? HMPV एक श्वसन तंत्र (respiratory tract) को प्रभावित करने वाला वायरस है, जो आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। यह छोटे बच्चों और बुजुर्गों में अधिक गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इस वायरस…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय, और सरकार के मंत्री 13 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा सकते हैं। खबर है कि सभी लोग विशेष विमान से कुंभ स्नान के लिए जाएंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि सभी मंत्रियों ने सीएम से चर्चा के बाद कुंभ स्नान का कार्यक्रम तय किया है। इससे पहले सभी मंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। कहा जा रहा है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी भी साथ जा सकते हैं। यह स्नान नगरीय निकाय चुनाव निपटने के बाद होगा।
publicuwatch24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। भाजपा ने अंबिकापुर के मेयर डॉ. अजय तिर्की का पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें “जादूगर डॉक्टर” बताया गया है। इस पोस्टर के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “पाइप लाइन गायब, हिसाब गायब, पानी गायब,” और अमृत मिशन योजना के तहत प्राप्त 118 करोड़ रुपये में घोटाले का आरोप भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया है। भाजपा का कहना है कि इन योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया गया, जिससे…
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभा शुरु हो चुकी है। भगवती चरण शुक्ल वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बीजेपी की सभी बड़े नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी अमर गिडवानी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। बीजेपी नेता ने कहा,पूरे मोहल्ले में गली गली में भाजपा के पक्ष में रैली निकाली जा रही है। इस वार्ड में सबसे ज़्यादा सीमित समाज के लोग निवास करते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सिंधी समाज के लोकप्रिय समाजसेवी नेता अमर गिडवानी को भाजपा का टिकट दिया है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर को देखते हुए स्पष्ट रूप से कहा…