Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
रायपुर 23 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किसानों ने जल संकट के बीच एक नई राह खोज ली है। जहां देशभर के किसान पारंपरिक खेती में अधिक पानी और लागत झोंक रहे हैं, वहीं कुर्रु गांव के रामनाथ और चैतराम ने अपनी सोच बदलकर न केवल मुनाफा बढ़ाया बल्कि जल संरक्षण का भी नया मॉडल पेश किया। रामनाथ, जो पहले धान की खेती करते थे, ने इस बार चने की फसल लगाई और मात्र दो महीने में 84 हजार रुपये का चना बेच दिया। उधर, उनके साथी किसान चैतराम ने तीन एकड़ में चना बोकर 1.76 लाख…
राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के 11वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मेले में पहुंचीं और महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आईं साध्वी प्रज्ञा भारती और ग्यारह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यह महाआरती संपन्न हुई। संत-महात्माओं के साथ भक्तिमय माहौल साय सहित संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान से आरती की। इस दौरान महानदी त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो उठा। शंख, कपूर और चवर के साथ महाआरती के प्रज्वलित होते ही पूरा मेला परिसर आध्यात्मिक आस्था से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष …
जशपुर lत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज परिवार के साथ अपने गृहग्राम बगिया में वोट डाला. सीएम पूरे परिवार के सदस्यों के साथ बगिया के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र वोट देने पहुंचे थे. सीएम के साथ उनकी मां जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय और परिवार के बाकी सदस्य थे. सीएम ने वोट देने बाद कहा कि सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए. अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपना वोट जरुर देl सीएम ने बगिया में डाला वोट: वोट डालने के लिए पहुंचे सीएम…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की। देश भर…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर देखी जा रही हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात नक्सल हिंसा से प्रभावित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज 23 फरवरी को प्रदेश के 50 ब्लॉकों की पंचायतों के लिए मतदान…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। 15 साल बाद निगम में बीजेपी की वापसी…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में पहली बार एक ऐतिहासिक पल सामने आया है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही शीर्ष पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया, जो पहली बार विधानसभा पहुंची हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने वरिष्ठ नेता आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना। इस अभूतपूर्व स्थिति ने दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को अपना नेता चुना।…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय व अंतिम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 50 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए जारी कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसलिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। सीएम साय ने कहा कि मोदी की…
publicuwatch24.com-जगदलपुर। बस्तर राजमहल में चल रही शाही विवाह के तहत मध्यप्रदेश के किला नागौद गई बारात की वापसी शाही अंदाज में शुक्रवार रात में राजमहल पंहुची। बारात में गए सभी लोग स्पाइस जेट के विशेष विमान से लौटे वहीं राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी को चार्टड प्लेन से लेकर आए। राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी के साथबग्गी में सवार थे तो वहीं उनके आगे हाथी-घोड़े और ऊंट चले थे, इस दाैरान पारंपरिक गौर सिंग नतृक दल चल रहे थे।। राजमहल पंहुचने पर पारंपरिक तरीके से दुल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया। सिंह द्वार…
publicuwatch24.com-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान होगा। जनपद पंचायत बेरला में मतदान कर्मी मतदान सामग्री वितरण केंद्रों मे पहुंचे और मतदान सामग्री प्राप्त कर सामग्री का मिलान कर रहे है। उसके बाद अपने अपने मतदान केंद्रों कि ओर रवाना होंगे। कल 23 फरवरी रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन और निर्वाचन…