Author: admin

publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी सोमवार 3 मार्च को मुख्य बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दूसरा बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा। सरकार को लगभग सवा साल हो गया है, कल साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला होगा। पिछली बार की तुलना में इस बार बजट का आकार बड़ा होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बजट को ‘बर्बादी का बजट’ बताए जाने पर वित्त मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा…

Read More

publicuwatch24.com-भिलाई। पुरानी भिलाई थाने में भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर (मंत्री) कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ रहा है…

Read More

publicuwatch24।com-रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – * मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा।…

Read More

फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात publicuwatch24।com-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में…

Read More

publicuwatch24।com-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। शासन-प्रशासन की नक्सलवाद के समूल खात्मे की मुहिम के तहत सुरक्षबलों की रणनीति और दबाव के आगे नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। उनके गढ़ बारी-बारी से समाप्त किए जा रहे हैं। कहने का मतलबयह कि अब वह दूर दिन नहीं है जब राज्य से नक्सलवाद को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। यही कारण है कि नक्सली टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) माह में सुरक्षाबलों को चुनौती नहीं दे पा रहे हैं, जिसके जरिए वे सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाते थे। वैसे भी नक्सली पिछले…

Read More

publicuwatch24।com-सुकमा। जिले के डराजगुडेम के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली सोड़ी लिंगे एसीएम कैडर एवं पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई। मारे गयें नक्सलियों पर कुल 10 लाख का ईनाम घाेषित था। मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ 1 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में सुकमा डीआरजी…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। वित्त मंत्री चौधरी और सांसद बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई कल्याण महाविद्यालय भिलाई नगर से किया है। उन्होंने इस कॉलेज से जुड़ी हुई अपनी पुरानी यादों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा यह मेरा भावनात्मक पल है। विपरीत परिस्थितियों में भी मैंने कड़ी मेहनत करते हुए आईएएस की…

Read More

panchayattantra24.-दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये। इस अवसर पर पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव एवं रिकेश सेन, पूर्व…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम ने लिखा, छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शिक्षा सत्र 24-25 के लिए माशिमं की कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई।राजधानी के एक केंद्र में बच्चों का तिलक लगाकर परीक्षा केंद्र में स्वागत किया गया। वही किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने से मनाही है। विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।…

Read More