Author: admin

publicuwatch24.-बीजापुर। आत्मसमर्पित नक्सलियों से गृहमंत्री विजय शर्मा ने बात की। और x में बताया, बीजापुर जिला के पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात कर उनके हौसले और हुनर को देखा। पूर्व में नक्सली रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद कर उनकी नई जिंदगी की राह में हो रहे बदलाव और सकारात्मक सोच का अनुभव किया। विष्णुदेव सरकार का पुनर्वास और कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की मजबूत कड़ी बन रहा है।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। आत्मानंद स्कूल के टीचर से 48 लाख की ठगी हुई है। इन्वेस्टमेंट साइट की आड़ में ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया और निवेश किए गए रकम पर दो से तीन गुना प्रॉफिट दिखाया, जिसके बाद झांसे में आकर टीचर ने बड़ी रकम इन्वेस्ट कर दिया। शिकायत और खातों की जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में तीन दिन तक संदिग्धों की रेकी की, जिसके बाद 3 अंतर्राज्यीय शातिर ठगों को पकड़ा। गिरोह के सदस्यों ने 99 दिन में 15 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। आरोपी 50 हजार रुपए में बैंक…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। आदिवासी बड़े शूरवीर होते हैं। वे पीठ पर गोली खाना कतई पसंद नहीं करते। वे सीधे सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए मर मिट जाने पर भरोसा करते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है आदिवासी जवान राजू पोयम की शहादत। सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी राजू पोयम मैदान छोड़कर भागे नहीं, बल्कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। आज न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरा देश रणबांकुरे राजू पोयम को सैल्यूट कर रहा है। 20 मार्च को बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के वीर आदिवासी सपूत राजू…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय IIM रायपुर पहुंचे है। जहां Public Leadership Program हो रहा है। PlayUnmute Loaded: 1.53% Fullscreen मुख्यमंत्री निवास में गोवा एवं उत्तराखंड में आयोजित हुए 37वें और 38वें राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुल 130 खिलाड़ियों को 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार की चेक राशि का वितरण कर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी का मानवर्धन करने वाले खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी हमारी सरकार कर रही है। इस अवसर…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। जिले में NTPC के विभागीय कार्यालय में एक बारासिंघा घुस आया। चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार रात बारासिंघा पूरे परिसर में घूमते रहा। थोड़ी देर बाद कुत्ते भी वहां पहुंच गए, जो उसे नुकसान पहुंचा रहे थे। कटघोरा वन मंडल के दर्री वन परिक्षेत्र की घटना है। कुत्तों से घिरे बारासिंघा को लोगों ने बचाने का प्रयास किया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने रस्सी से पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कुत्तों के डर से बारासिंघा इधर-उधर भागता रहा। जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटके बारासिंघा का पीछा कुत्तों का झुंड कर रहा था। जान…

Read More

publicuwatch24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत सरकार द्वारा एक करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 प्रारंभ की गई है, जिसमें युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी माहौल तथा विविध व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही 5 हजार रूपए प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता एवं 6 हजार रूपए एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 के तहत पोर्टल पीएम इंटर्नशिप डॉट एमसीए डॉट जीओवी डॉट इन https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा,…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को पालिका उपाध्यक्ष का भी निर्वाचन किया गया। जिसमें लगातार चार बार के पार्षद आसिफ मेमन को र्निविरोध नगर पालिका उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मेमन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आसिफ़ मेमन लगातार चार बार के पार्षद और अजेय योद्धा है। इस बार के चुनाव में वार्ड बदलने के बाद भी रिकॉर्ड 370 मतों से जीत दर्ज की थी। सदैव जन सेवा में समर्पित रहते है। 20 वर्ष…

Read More

publicuwatch24.- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाईकोर्ट ने उनकी 2 अग्रिम जमानत याचिका का सुरक्षित फैसला शुक्रवार को सुनाया. जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई में रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बता दें, रानू साहू कोल लेवी घोटाले मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं. उनपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) और आईपीसी की धारा 120बी और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत दो अलग-…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जज के यहां कैश मिलने पर टीएस सिंहदेव ने कहा, न्यायाधीशों के पास थोक cash मिलना सीधा भ्रष्टाचार का सबूत है। मोदी सरकार ने नोटबंदी ये बोल कर की थी कि इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा, उल्टा छोटे व्यापार खत्म कर दिए। कहा था न खाऊंगा, न खाने दूंगा – ऐसे साक्ष्य तो बिल्कुल विपरीत बता रहे हैं। और, भ्रष्ट को सजा मिलना तो मोदी सरकार में असंभव है क्योंकि ED, CBI और अन्य जांच एजेंसियां तो सिर्फ़ विरोध को कुचलने के साधन बने हुए हैं – जो संभव है वो है भ्रष्ट को भाजपा से चुनाव का टिकट…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का अभिन्न हिस्सा भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस ‘फारेस्ट एंड फूड’ थीम पर…

Read More