Author: admin

publicuwatch24.-कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम में भोरमदेव महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनताको संबोधित किया। महोत्सव के शुभारंभ के दिन ही माननीय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ रुपए स्वीकृति दे दी है। महोत्सव में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी, सांसद संतोष पांडे , विधायक भावना बोहरा, विधायक ईश्वर साहू, राजीव लोचन महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू , मोतीराम चंद्रवंशी , डॉ सियाराम साहू, रामकुमार सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Read More

publicuwatch24.-बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपति मनोज अग्रवाल, जो Punit Creations के प्रमुख हैं, ने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। मनोज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्रमशक्ति (लेबर) और अनुकूल औद्योगिक माहौल की वजह से टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों के तहत यदि किसी उद्योग में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है, तो सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इस पहल…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। फ्लाई ऐश डंपिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नया नियम लागू करने का फैसला किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि 15 अप्रैल से फ्लाई ऐश परिवहन में जीपीएस ट्रैकिंग और जियो टैगिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य फ्लाई ऐश के अनुचित डंपिंग को रोकना और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है। ओपी चौधरी ने कहा कि इस सिस्टम के जरिए फ्लाई ऐश वाहनों की ट्रैकिंग होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डंप हो। यह कदम उन…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर CBI ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके करीबियों और कई अधिकारियों के रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. CBI की छापेमारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भिलाई पहुंचे, जहां वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर जाकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. भूपेश बघेल के घ रके बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं. CBI की टीम ने आज तड़के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह और भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने भूपेश बघेल का बचाव करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा लगातार उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता के बीच उनकी साख को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि भूपेश बघेल एक मजबूत नेता और आवाज हैं। ये जांचें उनकी छवि को…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। शहर के रामनिवास टॉकीज चौक पर आज एक मानवीय पहल देखने को मिली, जब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर सेवा और सुकून का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं दिल को सुकून देती हैं। समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। इस पहल से राहगीरों को गर्मी से राहत मिली और स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने की अपील की और समाज में ऐसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को अपनाने पर जोर दिया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और अधिकारियों के घर बुधवार सुबह हुई सीबीआई की रेड को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल को किसी भी तरह की जांच में सहयोग करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीबीआई देश की प्रमुख और स्वतंत्र एजेंसी है। कांग्रेस और भूपेश बघेल को उसकी जांच में सहयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसी सार्वजनिक जांच का समर्थन करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जांच को किसी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च से शुरू होने वाला है। हर साल नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ और रतनपुर जाते हैं। ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने डोंगरगढ़ में ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा दिया है। इस बार डोंगरगढ़ में नौ दिनों तक प्रतिदिन दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिनभर में रहेगा, जो पिछले साल से अधिक है। रायपुर व बिलासपुर के साथ नागपुर से सभी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसके कारण भी रेलवे ने डोंगरगढ़ और मैहर स्टेशनों में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में को लेकर बुधवार को सीबीआई की टीम ने रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई IPS अफसरों के घर छापेमार कार्रवाई की। वहीं विधायक देवेंद्र यादव के भिलाई निवास पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा कई आईपीएस अफसरों के ठिकानों पर भी अभी जांच चल रही है। छत्तीसगढ़ में हुई इस छापेमारी को लेकर अब सियासत भी गर्म हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस नेताओं ने इस द्वेशपूर्ण कार्रवाई कहा तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है। छापे को…

Read More