Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने पुलिस भर्ती में शामिल बेरोजगारों को बड़ा झटका देने के बाद थोड़ी राहत देने की कोशिश की है. पुलिस आरक्षकों के 2259 पदों पर ली गई भर्ती को निरस्त करने के बाद अब सरकार करीब 3 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती के आश्वासन दिए हैं. इतना ही नहीं पुलिस आरक्षक की पिछली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं लेने का निर्णय सरकार ने लिया है. इसके अलावा उन्हें उम्र की सीमा में भी छूट देने का ऐलान किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री ताम्रध्वज…

Read More

बिलासपुर । खूंटाघाट बांध में जलभराव और बढ़ गया है। पाली क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ऐसे हालात बने हैं। बांध पूरा भर जाने के कारण अतिरिक्त पानी वेस्ट वियर के जरिए सीधे खारंग नदी में गिर रहा है। इससे नदी किनारे के गांव में पानी भरने की समस्या खड़ी हो रही है। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने कहा है। पाली क्षेत्र में होने वाली बारिश का पूरा पानी खूंटाघाट बांध में आता है। बांध पहले ही पूरा भर चुका है। ऐसे में अब जितना भी पानी आ रहा…

Read More

धमतरी । प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। कवासी लखमा ने कहा है कि शराबबंदी को कोई नोटबंदी नहीं है जो रातो रात लागू कर दिया जाए। अभी टाइम लगेगा। दरअसल धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की समिक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्यवन करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Read More

रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम देश की 100 ताकतवर शख्सियतों में शुमार हुआ हैं। इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से जारी इस लिस्ट में भूपेश बघेल को 54 वां रैंक मिला है। 100 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में देश के जानी मानी हस्तियों को पछाड़ते हुए 54वें स्थान पर प्रदार्पण होना ये स्पष्ट करता है की पूरा भारत उनके द्वारा चलाये जारहे जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है ।

Read More

राजनांदगांव । राजनांदगांव इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जिले के कोहका इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलियां भी चली. जवानों की जबावी कार्रवाई से नक्सली मौके से फरार हो गए. इलाके की सर्चिंग के बाद पुलिस ने नक्सली सामग्री भी बरामद की है. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है. पुलिस के जवान और आईटीबीपी की टीम ने ये संयुक्त कार्रवाई की है ।

Read More

रायपुर । राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के एफसीआई इलाके में कुएं के अंदर एक युवक पिछले कई दिनों से गिरा हुआ था. गांव से दूर जंगली इलाका होने की वजह से उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रहा था. गाय चराने आए एक चरवाहे ने उसकी आवाज सुनी और इसकी जानकारी थाने में दी. थाने में कोई भी पुलिस बल मौजूद नहीं था. ऐसे वक्त में एक हवलदार ने मौके पर पहुंच कर तीन युवकों की मदद से कुएं में गिरे युवक की जान बचाई और सही सलामत कुएं से बाहर निकाला. चरवाहे ने इसकी सूचना पंडरी…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में में ब्रॉडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान खपाने का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अकेले रायपुर में हर महीने करीब 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कास्मेटिक, खाद्य सामग्री, कपड़े समेत अन्य सामान खपाया जा रहा है। दरअसल नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क, स्टीकर का इस्तेमाल कर कारोबारी नकली सामान बेचने का गोरखधंधा रायपुर से लेकर पूरे प्रदेश में चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि हर माह 50 करो? से अधिक के नकली उत्पाद अकेले राजधानी में बेचा रहा है। शनिवार को मौदहापारा पुलिस ने रविभवन के हिंगलाज…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाये जाने पर समाज द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह के मुख्य अतिथि थे। आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल का शानदान अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ ही समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अपना सम्बोधन संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयकारे के साथ किया। स्थानीय बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में…

Read More

रायपुर । हार्डवेयर कारोबारी को ब्लैकमेल कर 1.38 करोड़ रुपये उगाही के मामले में गिरफ्तार युवती को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके फरार मंगेतर रिखचंद शर्मा उर्फ रिंकू की तलाश कर रही है। रिंकू का मोबाइल स्वीच ऑफ है। उसके हरियाणा और दिल्ली में होने के इनपुट मिलते ही पुलिस टीम रवाना हुई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई स्थित उसके ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी । मूलत: हरियाणा निवासी रिखचंद शर्मा के खिलाफ वहां कई अपराध दर्ज होने का दावा पुलिस ने किया है। रिंकू के फेसबुक, वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े लोगों से भी पुलिस…

Read More

जशपुर । जशपुर. शहर के करडेगा चौकी क्षेत्र में डकैती की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि आधी रात धुरियाअंबा इलाके में रहने वाले एक शख्स के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया. आधी नींद में जब उस शख्स ने घर का दरवाजा खोला, तो उसके होश उड़ गए. उसके सामने तीन नकाबपोश हाथ में चाकू लिए खड़े थे. बदमाशों ने उसे धक्का मारा और घर में घुसने की कोशिश करने लगे. उस शख्स ने बचाव करने की पूरी कोशिश की. उसने अपने भतीजे को आवाज लगाया. लेकिन इसी बीच एक एक बदमाश ने उस पर चाकू से…

Read More